एक्सप्लोरर

Gold Silver Price Today: वायदा बाजार में गोल्ड और सिल्वर की चमक पड़ी फीकी, जानें क्या है आपके शहर का भाव?

Gold Silver Rate: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने और चांदी के प्राइस में गिरावट दर्ज की गई है. कारोबार के साथ ही दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

Gold Silver Rate on 17 February 2023: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 17 फरवरी, 2023 को मार्केट खुलने के साथ ही सोने की चमक में कमी देखी जा रही है. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार (Gold Silver Price MCX) कर रहे हैं. आज गोल्ड शुरुआती कारोबार में 387 रुपये यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 55,975 रुपये पर खुला है. दिन में 1 बजे तक MCX में 24 कैरेट सोना और गिरकर 55,831 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. ऐसे में सोना वायदा बाजार में 1 महीने के सबसे निचले स्तर यानी 56,000 रुपये से नीचे पर पहुंच गया है. 

कैसा है चांदी का हाल?

वहीं चांदी की बात करें तो यह भी आज लाल निशान पर कारोबार (Silver Price Today) कर रहा है. वायदा बाजार में आज चांदी शुरुआती दौर में 613 रुपये प्रति किलो यानी 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 65,228 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था. वहीं दिन में 1 बजे तक इसके प्राइस में और गिरावट देखी गई है और यह 64,755 पर कारोबार कर रहा है. वहीं कल की बात करें तो सोना 56,228 प्रति 10 ग्राम और चांदी 65,633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

देश में बड़े शहरों में क्या है गोल्ड-सिल्वर रेट-

गौरतलब है कि सोने और चांदी के भाव कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं. इसमें डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव, इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की डिमांड आदि जैसी चीजें शामिल हैं. भारत के बड़े शहरों की बात करें तो आज राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 52,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68,600 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 51,990 रुपये और चांदी 68,600 रुपये में बिक रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 51,990 रुपये और चांदी 68,600 रुपये और चेन्नई में 52,790 प्रति 10 ग्राम और चांदी 71,800 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

सोना के प्राइस में क्यों दर्ज की जा रही गिरावट 

कामा ज्वेलरी की MD Colin Shah ने सोने के गिरते दामों पर कहा कि सोना 1,835 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है जो इस एक महीने का सबसे निचला स्तर है. इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण है अमेरिका में बढ़ती महंगाई. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वक्त में फेड अपनी ब्याज दरों में और इजाफा कर सकता है. ऐसे में सोने को खरीदने के लिए और डॉलर खर्च करने होंगे. ऐसे में सोने के बढ़ते दाम के कारण इसे खरीदना और मुश्किल हो जाएगा और इसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिखेगा और लोग कम से कम सोना खरीदेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Twitter Offices In India: ट्विटर ने दिल्‍ली और मुंबई का ऑफिस किया बंद, जानें कर्मचारियों को क्‍या दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेश का नया मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी ला रही अपना IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेश का नया मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी ला रही अपना IPO, जानें पूरी डिटेल
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Embed widget