एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोने के दाम में 500 रुपये से ज्यादा की बढ़त, चांदी भी हुई महंगी

Gold Silver Price: मंगलवार 4 जून को एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. सोना आज 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है.

Gold Silver Price hike on 4 June 2024: मंगलवार 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. सोने के भाव में वायदा बाजार में आज करीब 500 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है और यह 72,200 रुपये के ऊपर बना हुआ है. चांदी की कीमतों में भी 100 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है और यह 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है.

सोने के भाव में 500 रुपये से ज्यादा की तेजी

एमसीएक्स यानी वायदा बाजार में मंगलवार को 5 जून को डिलीवरी वाला सोना 549 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 72,279 रुपये के भाव पर पहुंच गया है. वहीं सोमवार को सोना 71,730 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

चांदी की चमक भी बढ़ी

सोने के साथ-साथ मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है. एमसीएक्स पर 5 जुलाई को डिलीवरी वाली चांदी कल के मुकाबले 121 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी होकर 92,154 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. सोमवार को चांदी 92,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

बड़े शहरों में कितने हैं सोने-चांदी के भाव-

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 73,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • नोएडा में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000  रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • लखनऊ में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • जयपुर 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • पटना में 24 कैरेट सोना 72,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • पुणे में 24 कैरेट सोना 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है सोने-चांदी के हाल-

घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव में जहां तेजी देखने को मिल रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों के भाव में गिरावट आई है. 4 जून 2024 को कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स में सोना 2.27 डॉलर की गिरावट साथ 2,348.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट 0.16 डॉलर सस्ती होकर 30.57 डॉलर पर आ गई है.

ये भी पढ़ें-

Adani Group Stocks: अडानी समूह के शेयरों के लिए भारी दिन, सभी स्टॉक्स में गिरावट हावी, चुनावी नतीजों से आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget