एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल सीजफायर के बीच सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज 24 जून 2025 का ताजा भाव

Gold Price: एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स इस महीने की शुरुआत में 1,00,000 रुपये पर आने के बाद 1.23 प्रतिशत लुढ़ककर 98,168 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

Gold Price Today: पश्चिम एशिया में भारी तनाव के बीच ईरान-इजरायल में सीजफायर की खबर से मंगलवार को सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आयी है. आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 91,550 रुपये की दर से बिक रहा है तो वहीं 24 कैरेट सोना 99,870 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह से चांदी का भाव भी कारोबार के दौरान सोमवार की तुलना में गिरकर 1,00,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है.

एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स इस महीने की शुरुआत में 1,00,000 रुपये पर आने के बाद 1.23 प्रतिशत लुढ़ककर 98,168 रुपये पर कारोबार कर रहा है. जबकि, एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 0.75 प्रतिशत गिरकर 1,05,962 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है.

आपके शहर का सोने-चांदी का ताजा भाव-

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 24 कैरेट सोना 1,00,830 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 91,600 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 99,920 रुपये पर बिक रहा है. पटना में भी अहमदाबाद के रेट पर ही 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना बिक रहा है. जबकि, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 91,550 रुपये है. तो वहीं इन शहरों में 24 कैरेट सोना 99,970 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

गौरतलब है कि ईरान-इजरायल में सीजफायर के बाद पहले ही दिन ये गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि अगले महीने इसमें कुछ और तेजी देखी जा सकती है.

कौन से फैक्टर से तय होते हैं दाम?

दरअसल, सोने और चांदी के दाम कई फैक्टर से तय किए जाते हैं, जिनमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजार में उथल-पुथल शामिल है. इसके अलावा, सीमा शुल्क का भी इस पर असर पड़ता है और रोजाना के आधार पर इसके भाव तय किए जाते हैं.

भारतीय समाज में सोने का आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों लिहाज से काफी मायने है. किसी भी शादी या फिर पर्व-त्योहार में सोने का होना काफी शुभ माना जाता है. इसके अलावा, निवेश के लिए भी ये सबसे माकूल है. चाहे कितनी भी महंगाई हो, सोना ने सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल सीजफायर से गुलजार शेयर बाजार, 800 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25200 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget