वायदा कारोबार में सोने की कीमत में आई 222 रुपये की गिरावट, चांदी भी 52 रुपये लुढ़की
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी डिलीवरी वाला सोना 222 रुपये यानि 0.7 फीसदी गिरकर 31,376 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. इसी तरह, मई डिलीवरी वाली चांदी 103 रुपये यानि 0.26 फीसदी गिरकर 39,157 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी.

नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद कारोबारियों की मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 222 रुपये टूटकर 31,376 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी डिलीवरी वाला सोना 222 रुपये यानि 0.7 फीसदी गिरकर 31,376 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. इसमें 12,445 लॉट का कारोबार हुआ.
विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में सोने के भाव में नरमी रही. वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख ने गिरावट को थामने का प्रयास किया. वर्ल्ड लेवल पर सिंगापुर में सोना 0.10 फीसदी बढ़कर 1,281.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा.
वायदा कारोबार में चांदी भी 52 रुपये फिसली
सटोरियों के मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी 52 रुपये गिरकर 38,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी वाली चांदी 52 रुपये यानि 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 38,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. इसमें 17,688 लॉट का कारोबार हुआ.
आज भी राज्यसभा में नहीं पेश हो सका तीन तलाक बिल, विपक्ष सेलेक्ट कमेटी के पास भेजे जाने पर अड़ा
इसी तरह, मई डिलीवरी वाली चांदी 103 रुपये यानि 0.26 फीसदी गिरकर 39,157 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. इसमें 493 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में चांदी के भाव में गिरावट रही. सिंगापुर में चांदी 0.56 फीसदी बढ़कर 15.41 डॉलर प्रति औंस पर रही.
यह भी देखें:
Source: IOCL

























