एक्सप्लोरर

सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार 71 हजार रुपये के पार निकला, चांदी 81,000 रुपये से हुई महंगी

Gold Silver Record High: सुनहरी मेटल सोना अब तक के सबसे महंगे भाव पर आ गया है और इसने 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊंचा दाम भी पार कर लिया है.

Gold Silver Record High: भारत में सोने-चांदी के दाम लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पहली बार 71,000 रुपये के पार निकल गया है. चांदी में भी शानदार उछाल के बाद 81,000 रुपये से ऊपर के दाम देखे जा रहे हैं और इसमें 1000 रुपये से ज्यादा का उछाल है तो ये 82,000 रुपये के भी बेहद करीब आ चुकी है. चांदी में कभी भी 82,000 रुपये के लेवल भी पार हो सकते हैं.

MCX पर सोने के रिकॉर्ड दाम

सोना अभी तक के सबसे महंगे भाव पर चला गया है और एमसीएक्स पर इसका सर्वाधिक ऊंचा दाम 71057 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है. सोने में करीब आज 400 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है और ये अब तक के सबसे हाई रेट पर कारोबार कर रहा है.

चांदी की चमक बेतहाशा बढ़ी

चांदी की चमक तो आज बेहतरीन रूप से बढ़ी है और कारोबार खुलते ही इसमें 1040 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई है. चांदी 81,000 रुपये की कीमतों को तो पार कर ही चुकी है और अब ये 82,000 रुपये के करीब जा रही है. एमसीएक्स पर चांदी का मई वायदा 81955 रुपये प्रति किलो के रेट पर आ चुका है जो इसका ऑलटाइम हाई लेवल है.

लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहे सुनहरी और चमकीली मेटल

सुनहरी मेटल सोना और चमकीली मेटल चांदी के लिए ये ड्रीम रन या शानदार तेजी का दौर चल रहा है. सोना और चांदी के दाम बेतहाशा ऊंचाई के बाद आसमान छू रहे हैं और इसमें निवेश करने वालों की पौ बारह है. 

विदेशी बाजार में भी सोना-चांदी की चमक बढ़ी

विदेशी बाजार में भी सोना और चांदी दोनों धमाकेदार तेजी का प्रदर्शन कर रहे हैं. कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स 15.60 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 2,361.25 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. वहीं कॉमैक्स पर ही चांदी मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट 27.902 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड कर रही है.

अक्षय तृतीया का समय करीब पर सोने के दाम आसमान पर

अक्षय तृतीया का पर्व आने वाली 10 मई को है और इससे पहले ही सोने के दाम में जोरदार बढ़त से गहने खरीदने वालों के सामने चिंता है कि इस बार सोने-चांदी के सिक्के या गहने कैसे खरीदे जाएंगे. दरअसल भारत में अक्षय तृतीया का पर्व काफी शुभ माना जाता है और इस दिन जमकर सोने-चांदी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की जाती है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Record: सेंसेक्स ने छू लिया नया शिखर, 74,555 के रिकॉर्ड हाई पर खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget