एक्सप्लोरर

Go First Deal: गो फर्स्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं ये कंपनियां, दावेदारों में स्पाइस जेट का भी नाम

Go First Insolvency: विमानन कंपनी गो फर्स्ट इन दिनों इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही है. उसके लिए स्पाइस जेट समेत कई कंपनियां संभावित खरीदारों में शामिल हैं...

वित्तीय संकटों के बाद दिवाला प्रक्रिया से जझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट को खरीदने में अब कुछ पार्टियों ने दिलचस्पी दिखाई है. गो फर्स्ट में दिलचस्पी दिखाने वाले संभावित खरीदारों में एक नाम घरेलू बजट एयरलाइन स्पाइस जेट का भी है.

इन तीन कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्पाइस जेट के अलावा दो और एंटिटीज ने गो फर्स्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. उनमें अफ्रीका के साफरीक इन्वेस्टमेंट्स और शारजाह की एविएशन कंपनी स्काई वन शामिल है. तीनों कंपनियों ने गो फर्स्ट को खरीदने में तब दिलचस्पी दिखाई है, जबकि प्रस्ताव जमा करने की डेडलाइन पहले ही बीत चुकी है और लेंडर्स कंपनी के लिक्विडेशन पर विचार कर रहे हैं.

रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को भेजे गए रिक्वेस्ट

रिपोर्ट के अनुसार, गो फर्स्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाने वाली तीनों कंपनियों ने प्रस्ताव सौंपने की डेडलाइन को बढ़ाने का अनुरोध किया है. इसके लिए उन्होंने गो फर्स्ट की कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस को संभाल रहे रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल शैलेंद्र अजमेरा के पास बीते 10 दिनों के दौरान रिक्वेस्ट भेजा है. अब कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स इन अनुरोधों पर गौर करने के बाद बैठक करने वाली है, जिसमें विचार किया जाएगा कि डेडलाइन को बढ़ाया जा सकता है या नहीं.

22 नवंबर तक नहीं मिली कोई बोली

गो फर्स्ट की दिवाला प्रक्रिय के तहत ऑफर देने की डेडलाइन 22 नवंबर थी. यानी संभावित खरीदारों को अपना ऑफर पेश करने के लिए 22 नवंबर तक का समय दिया गया था. 22 नवंबर तक गो फर्स्ट को खरीदने में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. डेडलाइन के बाद लेंडर्स के पास 2 रास्ते बचे थे- या तो वे डेडलाइन को आगे बढ़ाते या लिक्विडेशन की राह पर बढ़ते.

डेडलाइन के बढ़ने की उम्मीद

गो फर्स्ट के लिए जिंदल स्टील एंड पावर के नवीन जिंदल ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट पेया किया था, लेकिन उन्होंने फाइनल ऑफर नहीं दिया था. उन्होंने न तो फाइनल बोली पेश की थी, न ही लेंडर्स से अतिरिक्त समय की मांग की थी. अब चूंकि गो फर्स्ट को खरीदने में तीन कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं, इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि लेंडर्स डेडलाइन को आगे बढ़ा दें.

ये भी पढ़ें: लंबी कतारों के झंझट से छुटकारा, अब राह चलते अपने मेट्रो कार्ड को ऐसे करें ऑनलाइन रिचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget