एक्सप्लोरर

Metro Card Recharge: लंबी कतारों के झंझट से छुटकारा, अब राह चलते अपने मेट्रो कार्ड को ऐसे करें ऑनलाइन रिचार्ज

How to Recharge Metro Card Online: मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करने से यात्रियों का कई सुविधाएं मिलती हैं. अब पेटीएम के यूजर राह चलते अपने मेट्रो कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं...

दिल्ली समेत कई शहरों में अब मेट्रो परिवहन का सबसे प्रमुख साधन है, जहां हर रोज करोड़ों लोग मेट्रो से अपनी यात्राएं करते हैं. रोज घर से ऑफिस जाने वालों के अलावा स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी से लेकर कई अन्य पेशेवर सुगम आवागमन के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं. मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले ऐसे यात्री अब घर बैठे या राह चलते अपने मेट्रो कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं.

इन शहरों में सर्विस उपलब्ध

फिनटेक कंपनी पेटीएम ने विभिन्न शहरों के मेट्रो यूजर्स को मेट्रो कार्ड ऑनलाइन रिचार्ज करने की सुविधा दी है. इस सुविधा का लाभ दिल्ली मेट्रो, मुंबई मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो और बेंगलुरू मेट्रो समेत विभिन्न शहरों के मेट्रो कार्ड के यूजर्स उठा सकते हैं. इसके लिए या तो पेटीएम ऐप की मदद से मेट्रो कार्ड को रिचार्ज किया जा सकता है, या मेट्रो स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर भी कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं.

इन तरीकों से करें रिचार्ज

दोनों तरीके से कुछ सिंपल स्टेप की मदद से यूजर अपने मेट्रो कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं. पेटीएम की मदद से यूजर घर बैठे या राह चलते अपने मेट्रो कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं और लंबी कतारों के झंझट से छुटकारा पा सकते हैं. यूजर कार्ड को रिचार्ज करने के लिए पेटीएम वॉलेट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पेटीएम यूपीआई और पेटीएम पोस्टपेड जैसे कई तरीकों में किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

पेटीएम ऐप से रिचार्ज करने का प्रोसेस

  • ऐप को ओपन करें, ऑल सर्विसेस पर क्लिक करें
  • मेट्रो पर क्लिक कर अपने शहर की सर्विस को चुनें
  • अब ट्रैवल ऑप्शन में जाकर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज को सेलेक्ट करें
  • मेट्रो कार्ड नंबर और रिचार्ज अमाउंट डालें
  • प्रोसीड पर क्लिक कर दें
  • मेट्रो स्टेशन पर ऐड वैल्यू मशीन पर कार्ड को टैप करें
  • बैलेंस ऐड करने के लिए टॉप अप सेलेक्ट करें

क्यूआर कोड से रिचार्ज करने का प्रोसेस:

  • पेटीएम ऐप ओपन करें और स्कैन एनी क्यूआर ऑप्शन में जाएं
  • कार्ड रिचार्ज के क्यूआर कोड को स्कैन करें
  • स्कैन करते ही आप मेट्रो कार्ड रिचार्ज पेज पर चले जाएंगे
  • बताए जा रहे स्टेप को फॉलो कर कार्ड को रिचार्ज कर लें

ये भी पढ़ें: कारोबार के शुरुआती घंटों में डाउन हुई एनएसई इंडिया की वेबसाइट, परेशान हुए मार्केट पार्टिसिपेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget