एक्सप्लोरर

Sugar Prices: चीनी की मिठास पर मौसम की मार, 13 साल में सबसे ज्यादा हुआ भाव, आपकी जेब पर हो सकता है ये असर

Sugar Prices Rising: चीनी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. इससे वैश्विक स्तर पर खाद्य महंगाई के बढ़ने का खतरा तेज हो गया है...

त्योहारों का सीजन दस्तक दे चुका है. आने वाले दिनों में लगातार त्योहार पड़ने वाले हैं. हालांकि महंगाई लोगों का त्योहारी मूड बिगाड़ रही है. खासकर खाने-पीने की चीजों की महंगाई से लोग ज्यादा परेशान हैं. इस बीच अब चीनी से भी लोगों का स्वाद बिगड़ने लगा है. ग्लोबल मार्केट में चीनी की कीमतें कई सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे घरेलू बाजार में भी दबाव पड़ रहा है.

भारत का भी इसमें योगदान

फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन की एक ताजी रिपोर्ट के अनुसार, चीनी की वैश्विक कीमतें सितंबर महीने में ऐसे उच्च स्तर पर पहुंच गईं, जो करीब 13 सालों में सबसे ज्यादा है. एफएंडओ की मानें तो वैश्विक स्तर पर चीनी की कीमतें बढ़ाने में भारत का भी योगदान है. संगठन का कहना है कि अल नीनो के चलते भारत और थाईलैंड में गन्ने की फसल प्रभावित हुई है. इसका असर चीनी की कीमतों पर दिख रहा है.

नवंबर 2010 के बाद सबसे ज्यादा

संयुक्त राष्ट्र की कृषि एजेंसी ने बताया कि सितंबर महीने के दौरान ओवरऑल खाने-पीने की चीजों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. हालांकि चीनी की कीमतें बाकियों की तुलना में ज्यादा बढ़ी हैं. एफएंडओ की चीनी की कीमतों का सूचकांक अगस्त की तुलना में सितंबर महीने के दौरान 9.8 फीसदी बढ़ा. अब सूचकांक नवंबर 2010 के बाद सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है.

सता रही है इस बात की आशंका

एफएंडओ का शुगर प्राइस इंडेक्स लगातार दूसरी महीने बढ़ा है. सितंबर महीने की रिकॉर्ड तेजी से पहले अगस्त महीने में भी इस सूचकांक में तेजी देखी गई थी. एजेंसी का कहना है कि अल नीनो के चलते गन्ने के उत्पादन का परिदृश्य खराब हुआ है. अगर गन्ने की उपज प्रभावित होगी तो सीधे तौर पर चीनी के उत्पादन पर असर पड़ेगा. इसी आशंका ने चीनी की कीमतें बढ़ा दी है. इससे फिलहाल राहत मिल पाने का कोई संकेत भी नहीं दिख रहा है.

कच्चे तेल से भी हो रहा असर

भारत और थाईलैंड दोनों प्रमुख वैश्विक चीनी उत्पादक देश हैं. दोनों देशों में इस साल गन्ने की फसल अल नीनो से प्रभावित हुई है. अल नीनो एक मौसमी डेवलपमेंट है, जो अमूमन 7 से 9 साल में एक बार होता है और इसका असर 9 से 12 महीने तक देखने को मिलता है. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का कहना है कि अल नीनो के अलावा कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें भी चीनी के भाव बढ़ा रही हैं.

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बढ़ी परेशानी, एअर इंडिया की इजरायल की उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget