एक्सप्लोरर

Moody को भारतीय इकोनॉमी पर पूरा भरोसा, कहा- US टैरिफ के निगेटिव फैक्टर का भी नहीं होगा असर

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी का आगे ये भी कहना है कि  भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद जिस तरह की टेंशन देखने को मिली है, इसका पाकिस्तान की इकोनॉमिक ग्रोथ पर बड़ा असर होगा.

Moody On Indian Economy: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s Ratings) को भारतीय अर्थव्यवस्था का पूरा भरोसा है. उसने बुधवार को अपने अनुमान में कहा कि अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों के बावजूद भारत इसके निगेटिव असर को बेहतर तरीके से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है. इसकी वजह है घरेलू वृद्धि चालक और निर्यात पर कम निर्भरता अर्थव्यवस्था को सहारा दे रही है.

मूडीज रेटिंग्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि निजी खपत को बढ़ावा देने, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का विस्तार करने और बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने के सरकारी कदमों से ग्लोबल मांग के कमजोर होते परिदृश्य की भरपाई करने में मदद मिलेगी. मुद्रास्फीति में कमी से ब्याज दरों में कटौती की संभावना बनती है, जिससे इकोनॉमी को और अधिक समर्थन मिलेगा. बैंकिंग क्षेत्र में नगदी से लोन देने में सुविधा होगी.

भारतीय अर्थव्यवस्था पर मूडीज को भरोसा

मूडीज ने कहा, ‘‘भारत कई अन्य उभरते बाजारों की तुलना में अमेरिकी टैरिफ और ग्लोबल ट्रेड चुनौतियों से निपटने में बेहतर स्थिति में है, जिसे मजबूत आंतरिक वृद्धि कारकों, बड़ी घरेलू अर्थव्यवस्था और माल व्यापार पर कम निर्भरता से बल मिलता है.’’

रेटिंग एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में 2025 कैलेंडर वर्ष के लिए भारत के अपने आर्थिक वृद्धि अनुमानों को 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया था. अमेरिका टैरिफ में बढ़ोतरी के ऐलान से उत्पन्न स्थितियों के बाद एजेंसी ने अनुमानों में बदलाव किया था.  

भारत-पाक तनाव का असर

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी का आगे ये भी कहना है कि  भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद जिस तरह की टेंशन देखने को मिली है, इसका पाकिस्तान की इकोनॉमिक ग्रोथ पर बड़ा असर होगा, जबकि भारत में प्रभाव काफी सीमित रहनेवाला है. एजेंसी ने कहा कि अगर दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बना भी रहता है तब भी उसका भारत की आर्थिक गतिविधियों पर उतना ज्यादा असर नहीं होगा, क्योंकि दिनों देशों के बीच व्यापार काफी सीमित है.

गौरतलब है कि 2 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का एलान किया था. हालांकि, उसके बाद चीन को छोड़कर दुनिया के अन्य देशों पर टैरिफ की दरों पर 90 दिनों के लिए ब्रेक लगाते हुए उस पर 10 प्रतिशत का टैरिफ बरकरार रखा. हालांकि, कुछ क्षेत्रों को इसमें छूट दी गई जबकि भारतीय स्टील और एल्युमिनियम पर हाई टैरिफ दरें लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें: सोने महंगा हुआ या फिर सस्ता? आज 21 मई को 2025 को जानें क्या है आपके शहर के नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget