एक्सप्लोरर

एलन मस्क ने गंवाया नंबर वन अमीर का ताज, ट्विटर के पूर्व सीईओ ने करोड़ों का केस भी ठोका

Elon Musk: ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार अधिकारियों ने एलन मस्क पर केस दर्ज कराया है. जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है...

Twitter Ex CEO Parag Agarwal Files Case against Elon Musk: एक्स (ट्विटर), टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के ताज तो गंवा ही दिया है. अब उनके लिए एक और बुरी खबर आई है. ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) ने चार पूर्व अधिकारियों के साथ मिलकर एलन मस्क पर 128 मिलियन डॉलर से अधिक का केस दर्ज किया है. पराग के साथ जिन लोगों ने मस्क पर केस दर्ज कराया है उसमें ट्विटर के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल, पूर्व लीगल चीफ ऑफिसर विजया गड्डे, और  पूर्व जनरल काउंसिल सीन एडगेट का नाम शामिल है.

क्या हैं आरोप?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार दायर किए गए इस मुकदमे में यह आरोप लगाया गया है कि मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के तुरंत बाद ही हजारों कर्मचारियों को बिना सही और उचित कारण के नौकरी से निकाल दिया था, जिससे कंपनी को कर्मचारियों को सही मुआवजा न देना पड़े. इसके साथ ही इन अधिकारियों ने यह भी कहा है कि मस्क अपने बिल को नहीं भरते हैं. उन्हें लगता है कि नियम उन पर लागू नहीं होते हैं. जो लोग भी उनके विचारों से सहमत नहीं होते हैं वह अपने पैसों की ताकत से उन्हें किनारा कर देते हैं.

इस केस में ट्विटर की एक्सचेंज फाइलिंग को कोट करते हुए कहा गया है कि पराग अग्रवाल को हर महीने 1 मिलियन डॉलर की सैलरी मिलनी थी. इसके साथ ही उन्हें कंपनी के ऑफर लेटर में 12.5 मिलियन डॉलर के कंपनी स्टॉक देने का भी वादा किया गया था. वहीं समय सीमा से पहले ट्विटर के पूर्व सीईओ को पद से हटाने की स्थिति में 60 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने की बात भी कही गई है. वहीं इस मुकदमे में नेड सेगल को 46 मिलियन डॉलर और विजया गड्ढे को 21 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने बात कही गई है.

2022 में ट्विटर का हुआ अधिग्रहण

अक्टूबर 2022 में एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर का भुगतान करके ट्विटर को खरीद लिया था. इसके बाद उन्होंने कंपनी के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इसके साथ ही कई और सीनियर अधिकारियों की मस्क ने नौकरी से निकाला था. इतना ही नहीं कंपनी के 50 फीसदी एंप्लाइज को भी कुछ महीने के भीतर ही नौकरी से निकाल दिया गया था.

नंबर दो पर फिसले मस्क

एलन मस्क ने दुनिया के सबसे रईस होने के ताज को गंवा दिया है. उन्हें पीछे छोड़ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बेजोस की नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर है. वहीं एलन मस्क की कुल संपत्ति 198 बिलियन डॉलर पर आ गई है.

ये भी पढ़ें-

IPO: इस केमिकल कंपनी समेत दो कंपनियों के आज खुल रहे आईपीओ, निवेश से पहले जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget