एक्सप्लोरर

Banking Crisis: अभी और बिगड़ सकते हैं हालात! बैंकिंग संकट के बीच रघुराम राजन ने दी चेतावनी

Raghuram Rajan: आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक और क्रेडिट सुइस बैंक पर संकट के बाद बैंकिंग क्षेत्र में और परेशानियां दिख सकती हैं.

Raghuram Rajan on Banking Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के पूर्व गवर्नर और आईएमएफ के पूर्व चीफ इकनॉमिस्ट रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने चेतावनी दी है कि आगे आने वाले वक्त में बैंकिंग सेक्टर में संकट (Bank Crisis) और गहरा सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) और स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse Bank)  के मामलों को देखते हुए ग्लोबल बैंकिंग सिस्टम (Banking Crisis) में भारी उछल-पुथल मचा हुआ है. ऐसे में दुनियाभर का बैंकिंग सिस्टम बड़े खतरे की तरफ बढ़ रहा है.

वित्तीय सिस्टम में पैदा हो गई है 'लत'

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (International Monetary Fund) के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट रहे रघुराम राजन ने साल 2008 की मंदी का भी सही पूर्वानुमान किया था. राजन ने कहा कि पिछले एक दशक से बैंकों से लोन आसानी से मिल रहा था, क्योंकि उनके पास लिक्विडिटी की कमी नहीं थी, जिससे वित्तीय सिस्टम में एक 'लत' पैदा हो गई. मगर पिछले कुछ महीनों से दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने अपनी मौद्रिक नीतियों को कड़ा कर दिया है. ऐसे में इसका असर अब वित्तीय सिस्टम पर दिखने लगा है. ग्लासगो में दिए गए एक इंटरव्यू में राजन ने कहा कि मैं अच्छे की आशा करता हूं, लेकिन फिलहाल की स्थिति को देखते हुए आगे आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से अर्थव्यवस्था में तेजी लाने (Economy) के लिए मार्केट में लिक्विडिटी का प्रवाह ज्यादा कर दिया गया था, मगर अब इस अचानक से खींच लिया गया है. इसके कारण कैश पर निर्भर रहने वाले नाजुक सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ा है.

बैंकिंग सिस्टम में है बड़ी परेशानियां

रघुराम राजन ने कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक और क्रेडिट सुइस बैंक क्राइसिस यह दिखाता है कि बैंकों में वित्तीय समस्या की जड़ गहरी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम यह भूल गए हैं कि बैंकों का मौद्रिक नीतियों का असर बहुत गहरा होता है, जिसे संभालना आसान काम नहीं है. ऐसे में इसका असर बैंकिंग सिस्टम पर सीधे तौर पर दिखता है.

साल 2005 में ही कर दी मंदी की भविष्यवाणी

साल 2005 में रघुराम राजन मुख्य अर्थशास्त्री रहते हुए हैं बैंकिंग संकट (Banking Crisis in Year 2008) की भविष्यवाणी कर दी थी, जो बाद में साल 2008 में सही साबित हुई थी. उस समय अमेरिका के तत्कालीन ट्रेजरी ने राजन की चेतावनी को विकास विरोधी बताकर सिरे से नकार दिया था, लेकिन साल 2008 में आई अमेरिका के बैंकिंग संकट ने रघुराम राजन की बात को सच साबित कर दिया था.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल, कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें फ्यूल रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget