एक्सप्लोरर

FPI Buying: विदेशी निवेशकों की खरीदारी हुई तेज, भारतीय आईटी शेयरों में और बढ़ेगा फ्लो

FPI Buying July 2024: महीनों की लगातार बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पिछले महीने के मध्य से भारतीय बाजार में फिर से लिवाल बने हैं...

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में लगातार लिवाली कर रहे हैं. करीब एक महीने पहले शुरू हुआ यह ट्रेंड 12 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भी बरकरार रहा. इस तरह एफपीआई लगातार चार सप्ताह से भारतीय शेयरों में लिवाल बने हुए हैं.

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार में 3,844 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की. इस तरह जुलाई महीने में भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अब तक 15,352 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी कर चुके हैं.

लगातार चौथे सप्ताह की लिवाली

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने उससे पहले जून महीने में 25,565 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की खरीदारी की थी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक जून महीने के शुरुआती दो सप्ताह के दौरान बिकवाल ही बने हुए थे. उसके बाद तीसरे सप्ताह से उनके रुख में बदलाव आया और भारतीय शेयरों में वे लिवाली की राह पर लौट पर आए.

बिकवाली से शुरू हुआ फाइनेंशियल ईयर

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक जून महीने के शुरुआती दो सप्ताह में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये के बिकवाल रहे थे. उससे पहले मई महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 25,586 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की थी. एफपीआई चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से ही बिकवाल बने हुए थे. वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में एफपीआई 8,671 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे थे.

बिकवाली के साथ शुरू हुआ था साल

एफपीआई ने इस साल की शुरुआत ही बिकवाली के साथ की थी. साल के पहले महीने यानी जनवरी 2024 में उन्होंने 25,744 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की थी. हालांकि उसके बाद दो महीने वे लिवाल बने रहे थे. एफपीआई ने फरवरी 2024 में 1,539 करोड़ रुपये और मार्च में 35,098 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की थी.

आगे भी लिवाल बने रहने की उम्मीद

आने वाले दिनों में आईटी शेयरों में एफपीआई से निवेश आने की उम्मीद की जा रही है. टीसीएस की अगुवाई में आईटी कंपनियों ने अच्छे नतीजे के साथ सीजन की शुरुआत की है. ऐसे में एनालिस्ट मान रहे हैं कि भारतीय आईटी शेयरों की ओर एफपीआई आकर्षित हो सकते हैं. यानी आगे भी एफपीआई के लिवाल बने रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: नए उच्च स्तर पर शेयर बाजार, बजट से पहले इन बातों से तय होगी चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget