एक्सप्लोरर

Market Outlook: नए उच्च स्तर पर शेयर बाजार, बजट से पहले तेजी जारी रहने के मिल रहे संकेत

Share Market This Week: पिछले सप्ताह के दौरान 5 में से 3 सेशन में बाजार गिरावट दर्ज की गई, जबकि दो सेशन में बाजार फायदे में रहा. ओवरऑल बाजार मजबूत होकर बंद हुआ...

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद घरेलू शेयर बाजार में लगातार तेजी का दौर बना हुआ है. बीते सप्ताह वोलेटाइल ट्रेड के बाद भी बाजार बढ़त बनाने में कामयाब रहा. इस तरह घरेलू बाजार में लगातार छठे सप्ताह तेजी देखी गई, जो इस साल की अब तक की सबसे बड़ी लगातार रैली है.

शुक्रवार को आई अच्छी तेजी

पिछले सप्ताह के दौरान बाजार में सिर्फ दो ही दिन तेजी आई. घरेलू बाजार सप्ताह के दौरान 3 दिन गिरावट में रहा. हालांकि पूरे सप्ताह के हिसाब से बाजार ओवरऑल तेजी में ही रहा. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 622 अंक (0.78 फीसदी) मजबूत होकर 80,519.34 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी 186.20 अंक (0.77 फीसदी) की तेजी के साथ 24,502.15 अंक पर रहा.

सप्ताह के अंतिम दिन बना रिकॉर्ड

पूरे सप्ताह के हिसाब से देखें तो सेंसेक्स में 522.74 अंक की तेजी आई, जबकि एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स सप्ताह के दौरान 178.5 अंक के फायदे में रहा. सप्ताह के अंतिम दिन आई तेजी में दोनों प्रमुख इंडेक्स नया उच्च स्तर बनाने में कामयाब हुआ. सेंसेक्स ने जहां 80,893.51 अंक का नया उच्च स्तर बनाया, वहीं निफ्टी50 ने 24,592 अंक के नए उच्च स्तर को छू दिया.

अगले सप्ताह आएगा पूर्ण बजट

अब बाजार के आगे के रुख पर बजट का असर दिखने लग सकता है. इस सप्ताह के बाद अगले सप्ताह के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 का बजट आने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं. उसके अलावा पहली तिमाही के रिजल्ट सीजन का भी बाजार पर सीधा असर दिखेगा. टीसीएस की अगुवाई में जून तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू हो चुका है.

बाजार में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद

बाजार में गतिविधियां इस सप्ताह कुछ सुस्त रहने वाली हैं. सप्ताह के दौरान एसएमई सेगमेंट में तीन नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि बाार पर एक नए शेयर की लिस्टिंग होने वाली है. एफपीआई भारतीय बाजार में लिवाल बने हुए हैं. वैश्विक स्तर पर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में लगता है कि बाजार में इस सप्ताह भी तेजी बरकरार रहने वाली है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह 3 कंपनियों के आईपीओ,1 नए शेयर की लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget