एक्सप्लोरर

FItch ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, जानें किस दर से हो सकता है भारत का विकास?

Indian Economy: फिच रेटिंग एजेंसी (Fitch Rating Agency) ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर (Economic Growth) के अनुमान को घटा दिया है.

Indian Economy: फिच रेटिंग एजेंसी (Fitch Rating Agency) ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर (Economic Growth) के अनुमान को घटा दिया है. रेटिंग एजेंसी ने अनुमान को घटाकर 8.4 फीसदी कर दिया है. कोरोना महामारी की वजह से दूसरी लहर के बाद पुनरुद्धार उम्मीद से कम रहने की वजह से ऐसा किया गया है. 

अगले साल 10.3 फीसदी से होगा विकास
बता दें रेटिंग एजेंसी ने अगले वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 10.3 फीसदी कर दिया है. फिच ने इससे पहले अक्टूबर में वित्त वर्ष 2021-22 (अप्रैल 2021 से मार्च 2022) में जीडीपी वृद्धि दर 8.7 फीसदी और वित्त वर्ष 2022-23 में 10 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था.

7.3 फीसदी का संकुचन
कोरोना वायरस संबंधित प्रतिबंधों के चलते कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ने से वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी का संकुचन आया था. फिच ने अपनी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था ने (कोरोना वायरस के) डेल्टा स्वरूप के चलते आये तेज संकुचन से वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2021) में मजबूत वापसी की.’’

दूसरी तिमाही में आई गिरावट
अप्रैल-जून 2021 तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही में जीडीपी में 11.4 फीसदी की तेज वृद्धि हुई. दूसरी तिमाही में जीडीपी में 12.4 फीसदी की कमी आयी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, "हालांकि, पुनरुद्धार हमारे सितंबर के अनुमान से ज्यादा कमतर था. सेवा क्षेत्र में पुनरुद्धार हमारी उम्मीद से कमजोर था."

सेवा क्षेत्र करेगा बेहतर प्रदर्शन
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि ज्यादातर प्रतिबंधों के हटने के साथ सेवा क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन करेगा. फिच ने कहा, "हमने अपने वित्त वर्ष 2021-22 (मार्च 2022 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष) के जीडीपी वृद्धि के पूर्वानुमान को घटाकर 8.4 फीसदी कर दिया है. उपभोक्ताओं की अगुवाई में पुनरुद्धार और आपूर्ति व्यावधानों के नरम पड़ने के साथ जीडीपी वृद्धि की गति वित्त वर्ष 2022-23 में 10.3 फीसदी पर पहुंच जानी चाहिए."

यह भी पढ़ें: 
IRCTC वीकेंड पर दे रहा अमृतसर घूमने का मौका, फ्री में मिलेगा खाना, जानें कितना आएगा कुल खर्च?

Life Certificate: सरकार ने पेंशनर्स को दी बड़ी राहत, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की बढ़ गई तारीख, चेक करें नई डेडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?
SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?
Ethanol: एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget