एक्सप्लोरर

FirstCry IPO: फर्स्टक्राई आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, सचिन तेंदुलकर को करोड़ों का मुनाफा, रतन टाटा का निवेश 7 गुना बढ़ा

Brainbee Solutions: फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबी सोल्यूशंस का आईपीओ 40 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. इससे सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर और रतन टाटा को भारी मुनाफा हुआ है.

Brainbee Solutions: फर्स्टक्राई (FirstCry) की पैरेंट कंपनी ब्रेनबी सोल्यूशंस (Brainbee Solutions) का आईपीओ उम्मीद के मुताबिक नतीजे देकर मंगलवार को लिस्ट हो गया है. आईपीओ की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 651 रुपये में हुई. यह अपने इश्यू प्राइस 465 रुपये से 40 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. इसके साथ ही कंपनी के बड़े निवेशक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और रतन टाटा (Ratan Tata) को भी भारी मुनाफा हुआ है. 

सचिन और अंजलि तेंदुलकर ने किया था 10 करोड़ रुपये का निवेश 

फर्स्टक्राई आईपीओ के ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) को देखते हुए इसके लगभग 20 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद जताई गई थी. मगर, इसने दलाल स्ट्रीट पर अपनी लिस्टिंग से सभी को चौंका दिया. सचिन तेंदुलकर को इस आईपीओ से लगभग 3.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है. सचिन और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर (Anjali Tendulkar) ने अक्टूबर, 2023 में कंपनी में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया था. उन्होंने 2 लाख से ज्यादा शेयर 487.44 रुपये के हिसाब से लिए थे. अब लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से उनका निवेश बढ़कर 13.35 करोड़ रुपये हो गया है. 

रतन टाटा का 66 लाख रुपये का निवेश बन गया 5 करोड़ रुपये 

इसी तरह दिग्गज निवेशक रतन टाटा ने भी साल 2016 में 84.72 रुपये के रेट पर कंपनी के 77,900 इक्विटी शेयर खरीदे थे. उन्होंने फर्स्टक्राई में 66 लाख रुपये का निवेश किया था. लिस्टिंग के बाद उनके शेयर की वैल्यू अब 5 करोड़ रुपये हो गई है. उन्हें 670 फीसदी का फायदा हुआ है. लिस्टिंग के बाद स्टॉक के ऊपर जाने के चलते एक समय उनके शेयरों की वैल्यू 5.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. हालांकि, अभी यह लोग अपना मुनाफा एक महीने तक इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. सेबी (SEBI) के नियमों के अनुसार, उन्हें लिस्टिंग से एक महीने तक इंतजार करना होगा.

ब्रेनबी सोल्यूशंस ने आईपीओ से जुटाए 4194 करोड़ रुपये 

आईपीओ के जरिए फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबी सोल्यूशंस ने शेयर मार्केट से 4194 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसमें 1,666 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2528 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल था. फर्स्टक्राई का आईपीओ 12.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसे क्वालिफाइड इंस्टीटूशनल बायर्स (QIB) ने 19.30 गुना सब्सक्राइब किया था. वहीं, नॉन इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 4.68 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 2.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था. 

ये भी पढ़ें 

Cash Deposit Limit: सावधान रहें, कैश डिपॉजिट करने पर देना पड़ सकता है 60 फीसदी टैक्स, ये हैं इनकम टैक्स गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget