एक्सप्लोरर

Financial Rules: 1 अक्टूबर से म्यूचुअल फंड से लेकर सेविंग अकाउंट तक, बदल रहे पैसों से जुड़े ये 6 बड़े नियम

Money Rules Changes: 1 अक्टूबर 2023 से पैसों से संबंधित कई रूल्स में बदलाव होने जा रहा है. ऐसे में असुविधा से बचने के लिए यह जरूरी काम जरूर पूरा कर लें.

Money Rules Changes effective from 1 Oct 2023: सितंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में अगले महीने पैसे से संबंधित कई नियम में बड़े बदलाव (Money Rules Changes from 1 Oct 2023) होने वाले हैं. 1 अक्टूबर, 2023 तक सेबी ने म्यूचुअल फंड से लेकर डीमैट खाते में नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन भी 30 सितंबर को खत्म हो रही है. ऐसे में एक अक्टूबर से बदलने वाले कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए. 

इन नियमों में 1 अक्टूबर से होने जा रहा बदलाव

1. डीमैट और ट्रेडिंग खाते में नॉमिनेशन है अनिवार्य

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी ने डीमैट और ट्रेडिंग खाते में नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है. इसकी डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही है. अगर कोई खाताधारक इस डेट तक नॉमिनेशन नहीं करता है तो ऐसे में खाते को 1 अक्टूबर से फ्रीज कर दिया जाएगा. ऐसे में आप डीमैट और ट्रेडिंग को ऑपरेट नहीं कर पाएंगे. पहले सेबी ने डीमैट और ट्रेडिंग खाते के नॉमिनेशन की डेडलाइन 31 मार्च को तय किया था, जिसे बाद में छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है. अगर आपने अपने खाते में नॉमिनी नहीं ऐड किया है तो जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लें.

2. म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन 

डीमैट और ट्रेडिंग खाते के अलावा म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए सेबी ने 30 सितंबर की डेडलाइन तय की है. अगर आप तय समय सीमा में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं तो आपके खाते को फ्रीज कर दिया जाएगा. इसके बाद आप इसमें निवेश या किसी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. 

3. TCS रूल्स में हो रहा बदलाव

अगर आप अगले महीने से विदेश के टूर पैकेज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खबर है. 7 लाख रुपये से कम का टूर पैकेज खरीदने पर आपको 5 फीसदी TCS देना होगा. वहीं 7 लाख रुपये से अधिक के टूर पैकेज 20 फीसदी TCS देना होगा.

4. 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन

अगर आपने अभी 2000 रुपये के नोट नहीं बदले हैं तो इस काम को 30 सितंबर तक लें. रिजर्व बैंक ने सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट को बदलने की डेडलाइन तय की है. बाद में होने वाली असुविधा के लिए इस काम को तुरंत पूरा कर लें.

5. बर्थ सर्टिफिकेट होना अनिवार्य

सरकार अगले महीने से वित्तीय और सरकारी कार्यों के नियमों में बड़े बदलाव करने जा रही है. 1 अक्टूबर से स्कूल, कॉलेज में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, आधार रजिस्ट्रेशन, शादी के रजिस्ट्रेशन या सरकारी नौकरी के एप्लीकेशन आदि सभी कार्यों के बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी.

6. सेविंग खाते में आधार है आवश्यक

छोटी बचत योजनाओं में अब आधार जरूरी हो गया है. पीपीएफ, SSY, पोस्ट ऑफिस स्कीम आदि में आधार की जानकारी दर्ज करना आवश्यक है. अगर आपके ऐसा नहीं करते हैं तो तुरंत बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस जानकारी दर्ज करवाएं वरना 1 अक्टूबर से इन खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

NSC Interest Rate: नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के निवेशकों को क्या मिलेगी खुशखबरी? जानें ब्याज बढ़ोतरी को लेकर सरकार की क्या योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट
जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट
मेहनत का बंपर इनाम, ये दिग्गज कंपनी कर्मचारियों पर लुटाएगी 948 करोड़ रुपए
मेहनत का बंपर इनाम, ये दिग्गज कंपनी कर्मचारियों पर लुटाएगी 948 करोड़ रुपए
Amul की दही में निकली फंगस, एक्सपायरी से पहले हुई खराब, शिकायत पर एक्शन में FSSAI
Amul की दही में निकली फंगस, एक्सपायरी से पहले हुई खराब, शिकायत पर एक्शन में FSSAI
बड़े ब्रांड्स के नाम पर बड़ा धोखा, एक्सपायरी बदल कर चिपकाए जा रहे फर्जी लेबल्स
बड़े ब्रांड्स के नाम पर बड़ा धोखा, एक्सपायरी बदल कर चिपकाए जा रहे फर्जी लेबल्स

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM ने मंत्री पर लिया एक्शन, बेटी ने लगाए थे आरोप
तेलंगाना के CM ने मंत्री को किया बर्खास्त, बेटी ने लगाए थे आरोप
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
Video: बाढ़ में बहकर आया मासूम, गोद में लेकर इमोशनल हुए सेना के जवान
Video: बाढ़ में बहकर आया मासूम, गोद में लेकर इमोशनल हुए सेना के जवान
Embed widget