एक्सप्लोरर

FM Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संभाला कार्यभार, अगले महीने पेश करेंगी नया बजट

Finance Minister Nirmala Sitharaman: निर्मला सीतारमण लंबे समय से मोदी सरकार में वित्त मंत्रालय की कमान संभाल रही हैं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बनी नई सरकार में एक बार फिर से महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय की कमान संभाल ली है. उन्होंने नए मंत्रिमंडल में वित्त मंत्रालय आवंटित होने के बाद आज बुधवार को कार्यभार संभाला. इसके बाद अगले महीने वह 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं.

एक्स पर सामने आया वीडियो

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में एक अपडेट शेयर किया. पीटीआई ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपना कार्यभार संभाल लिया. वीडियो में वित्त मंत्री अपने दफ्तर में दिख रही हैं, जहां विभाग के कर्मचारियों के द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है.

2019 से वित्त मंत्री हैं सीतारमण

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का अहम जिम्मा दिया गया. उन्हें पहली बार मई 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री बनाया गया. उनके नाम देश की पहली महिला वित्त मंत्री बनने का इतिहास दर्ज है. उससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में निर्मला सीतारमण के पास रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी थी.

मोदी 3.0 में मिले ये बड़े विभाग

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार का गठन हुआ है. रविवार को पीएम मोदी समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शपथ ली. उसके बाद इस सप्ताह की शुरुआत में मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया. निर्मला सीतारमण को नई सरकार में फिर से वित्त मंत्रालय के साथ-साथ कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है.

अगले महीने आएगा पूर्ण बजट

इसके साथ ही अब पूर्ण बजट की प्रक्रिया तेज होने वाली है. निर्मला सीतारमण के सामने वित्त मंत्रालय के नए कार्यकाल में सबसे पहली चुनौती पूर्ण बजट की है. लोकसभा चुनाव के चलते इस साल फरवरी में अंतरिम बजट पेश हुआ था. अब जुलाई में पूर्ण बजट आने वाला है. हालांकि अभी बजट की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि संसद के आसन्न सत्र में बजट पेश नहीं होने वाला है. अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने कोई खास बदलावों का ऐलान नहीं किया था. ऐसे में उद्योग जगत समेत हर किसी को पूर्ण बजट से काफी उम्मीदें हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने अर्थव्यवस्था कह सेहत को बेहतर बनाए रखते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव रहेगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यकाल में ही भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दुनिया की तसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. वित्त मंत्री के रूप में नए कार्यकाल में निर्मला सीतारमण के ऊपर इस लक्ष्य को जल्द हासिल करने का भी दबाव रहेगा.

ये भी पढ़ें: अंबानी को झटका, टाटा को लाभ! अगस्त में हो सकते हैं निफ्टी में ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget