एक्सप्लोरर

जनवरी से ही मिटा दें ATM Card पर लिखा ये नंबर, RBI दे चुका है चेतावनी!

जब आप कहीं ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो कई बार वह प्लेटफॉर्म आपसे पूछता है कि भविष्य में जल्दी पेमेंट हो सके, इस वजह से क्या आपका कार्ड इस प्लेटफॉर्म पर सेव कर दिया जाए. इससे बचना चाहिए.

आज के दौर में साईबर अपराधियों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि एक गलती से आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. ऐसे में आपको अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी हर चीज को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. खासतौर से बात जब ATM Card या क्रेडिट कार्ड की हो तो सावधानी और ज्यादा बढ़ जाती है. 

दरअसल, ये सीधे तौर पर आपके बैंक अकाउंट से जुड़े होते हैं और इनको लेकर आपकी गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. चलिए, अब आपको बताते हैं कि आखिर वह कौन सा नंबर है, जिसे लेकर RBI ने भी कहा है कि उसे कार्ड से मिटा दें या छुपा दें.

किस नंबर को मिटाना है

आपके पास जितने भी एटीएम कार्ड या क्रेडिट कार्ड होंगे, उन सब पर 3 अंकों का CVV नंबर जरूर होगा. इस नंबर को कहते हैं Card Verification Value. आप कहीं भी पेमेंट करते हैं तो इस नंबर की जरूरत पड़ती है, बिना इस नंबर के आपका कार्ड वेरिफाई नहीं होता. ऐसे में अगर ये नंबर कार्ड की जानकारी के साथ किसी फ्रॉड के हाथों में लग गया तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.

यही वजह है कि आरबीआई कहता है कि हमेशा आपको अपने कार्ड पर लिखे CVV नंबर को छिपा कर रखना चाहिए या फिर संभव हो तो उसे कहीं नोट कर लें और कार्ड से मिटा दें. ताकि, अगर कभी आपका कार्ड खो जाए या किसी गलत हाथों में पड़ जाए तो कोई इसका इस्तेमाल कर के आपका बैंक अकाउंट ना खाली कर पाए.

कार्ड सेव करने से भी बचें

इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो अपना कार्ड कहीं भी सेव करने से बचें. दरअसल, जब आप कहीं ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो कई बार वह प्लेटफॉर्म आपसे पूछता है कि भविष्य में जल्दी पेमेंट हो सके, इस वजह से क्या आपका कार्ड इस प्लेटफॉर्म पर सेव कर दिया जाए. ऐसे में आपको नो करना होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर प्लेटफॉर्म सुरक्षित नहीं हुआ तो आपके कार्ड की जानकारी भी सुरक्षित नहीं रहेगी. यही वजह कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने कार्ड को किसी फालतू प्लेटफॉर्म पर सेव ना करें.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Multibagger Penny Stocks: एक साल में 'मनी किंग' बनाने वाले 4 छोटे शेयर, कोई 2 रुपये का है तो किसी की 1 रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget