एक्सप्लोरर

Multibagger Penny Stocks: एक साल में पैसा बरसाने वाले शेयर, कोई 2 रुपये का है तो किसी की 1 रुपये है कीमत

यहां पर हमने 4 ऐसे पेनी स्टॉक के बारे में बताया है, जिन्होंने अपने निवेशकों को एक साल में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. सबसे बड़ी बात की तीन की कीमत 10 रुपये से कम है.

Top Multibagger Penny Stocks: भारतीय शेयर बाजार में 10 पैसे से लेकर 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले शेयर मौजूद हैं. ज्यादातर लोग बड़े या फिर एवरेज कीमत वाले शेयरों में पैसा लगाते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि लोग उन शेयरों को सुरक्षित समझते हैं. हालांकि, इस सोच की वजह से कई ऐसे स्टॉक निवेशकों से छूट जाते हैं, जिनकी कीमत भले ही कम होती है, लेकिन उनका रिटर्न तगड़ा होता है. आज हम आपको जिन 4 शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, उन सभी ने बीते 1 साल में 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

पहले नंबर पर Bridge Securities Ltd

Bridge Securities Ltd के शेयरों ने अपने निवेशकों को एक साल में 565.43 फीसदी का रिटर्न दिया है. यानी एक साल में एक लाख का 5 लाख से ज्यादा कर दिया. बाजार बंद होने तक Bridge Securities Ltd के एक शेयर की कीमत 10.78 रुपये रही.

शेयर के फंडामेंटल्स की बात करें तो Bridge Securities Ltd का मार्केट कैप 41.9 करोड़ रुपये है. इसका स्टॉक पीई 28.1 है और आरओसीई 98.6 फीसदी है. शेयर की बुक वैल्यू 0.59 है और आरओई 75.4 फीसदी है. शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपये है. इस शेयर में आज यानी 1 जनवरी 2025 को भी 4.86 फीसदी की तेजी रही.

दूसरे नंबर पर है Taparia Tools Ltd

Taparia Tools Ltd के शेयरों ने अपने निवेशकों को एक साल में 200 फीसदी का रिटर्न दिया है. आज इसके एक शेयर की कीमत 9.64 रुपये है. इस शेयर की खास बात ये है कि इसमे कई सेशन से लगातार अपर सर्किट लग रहा है.

Taparia Tools Ltd के फंडामेंटल्स की बात करें तो इसका मार्केट कैप 14.6 करोड़ रुपये है. स्टॉक पीई 0.12 है और आरओसीई 44.0 फीसदी है. शेयर की बुक वैल्यू 229 रुपये है और इसका आरओई 32.8 रुपये है. Taparia Tools Ltd के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है.

तीसरे नंबर पर है Monotype India Ltd

Monotype India Ltd के एक शेयर की कीमत आज यानी 1 जनवरी 2025 तक बाजार बंद होने तक 1.80 रुपये रहे. इस शेयर ने बीते एक साल में अपने निवेशकों को 140 फीसदी का रिटर्न दिया है.

शेयर के फंडामेंटल्स की बात करें तो फिलहाल इसका मार्केट कैप 127 करोडड रुपये है. वहीं स्टॉक पीई 18.3 है. आरओसीई 438 फीसदी है. जबकि, बुक वैल्यू माइनस 0.13 फीसदी है.फेस वैल्यू की बात करें तो Monotype India Ltd की फेस वैल्यू 1 रुपये है.

चौथे नंबर पर है Franklin Industries Ltd

Franklin Industries Ltd के शेयरों ने अपने निवेशकों को एक साल में 106.11 फीसदी का रिटर्न दिया है. आज भी इस शेयर में 4.65 फीसदी की तेजी देखने को मिली. ये शेयर फिलहाल 2.70 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

शेयर के फंडामेंटल्स की बात करें तो इसका मार्केट कैप 78.1 करोड़ रुपये है. स्टॉक पीई 4.16 है और आरओसीई 120 फीसदी है. बुक वैल्यू की बात करें तो ये 2.18 रुपये है और आरओई 112 फीसदी है. इस शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Budget 2025 Date Time: कब और कितने बजे पेश होगा देश का बजट, शनिवार होने के बावजूद खुला रहेगा शेयर मार्केट

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां, क्वॉलिटी पर सरकार की गारंटी; कमाल का है यह ऐप
80% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां, क्वॉलिटी पर सरकार की गारंटी; कमाल का है यह ऐप
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget