एक्सप्लोरर

EPF Interest Payment Rules: ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को प्रॉविडेंट फंड का पैसा निकालने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज! जानें क्या है नया नियम

EPF Interest New Rules: मौजूदा नियमों के तहत, महीने की 24 तारीख तक के क्लेम सेटलमेंट के दावे के लिए, ब्याज का भुगतान पिछले महीने के अंत तक ही किया जाता था. पर अब सेटलमेंट तारीख तक ब्याज मिलेगा.

EPF New Interest Payment Rules: एम्पलॉय प्राविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स के लिए राहत की खबर है. अब ईपीएफ सदस्यों को उनके प्रॉविडेंट फंड में जमा पैसे पर क्लेम सेटलमेंट के दौरान ज्यादा ब्याज मिलेगा. ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation) ने ईपीएफ क्लेम सेटलमेंट में ब्याज के भुगतान करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है.  साथ ही ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स के प्रॉविडेंट फंड क्लेम के सेटलमेंट को भी तेजी से प्रोसेस किया जा सकेगा.

EPF क्लेम सेटलमेंट के नियमों में बदलाव 

एम्पलॉय प्राविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (Central Board of Trustees) ईपीएफ क्लेम सेटलमेंट (EPF Claim Settlement) के दौरान ब्याज के भुगतान के नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है. सीबीटी ने इस दिशा में ईपीएफ स्कीम 1952 के  पैराग्राफ 60(2)(बी) में एक महत्वपूर्ण संशोधन पर मुहर लगा दी है. ईपीएफ स्कीम के मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक, महीने की 24 तारीख तक के क्लेम सेटलमेंट के दावे के लिए, ब्याज का भुगतान केवल पिछले महीने के अंत तक ही करने का प्रावधान था. लेकिन नए नियमों के तहत ईपीएफ सदस्यों को उनके प्रॉविडेंट फंड पर दिए जाने वाले ब्याज का भुगतान क्लेम के सेटलमेंट की तारीख तक की जाएगी. 

प्रॉविडेंट फंड पर अब ज्यादा होगा इंटरेस्ट इनकम 

ईपीएफओ के इस फैसले से ईपीएफ सदस्यों को उनके प्रॉविडेंट फंड कॉरपस पर ज्यादा ब्याज मिलेगा साथ ही इस फैसले के चलते सब्सक्राइबर्स की शिकायतों को कम किया जा सकेगा. सीबीटी के इस फैसले के चलते ईपीएफ सदस्यों को क्लेम के सेटलमेंट की तारीख तक ब्याज मिलेगा. पहले 24 तारीख से पहले फंड निकालने पर उस महीने से पहले वाले महीने तक ही ब्याज का भुगतान किया जाता था. इससे ईपीएफ सदस्यों को ब्याज का नुकसान होता था. 

पूरे महीने के लिए मिलेगा ब्याज

ईपीएफ स्कीम के पुराने नियम के तहत, ईपीएफ सदस्यों को ब्याज के नुकसान से बचाने के लिए महीने की 25 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख तक ब्याज के भुगतान वाले क्लेम को प्रोसेस नहीं किया जाता था. लेकिन एम्पलॉय प्राविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन के नए फैसले के बाद ऐसे क्लेम को पूरे महीने के लिए प्रोसेस किया जाएगा जिससे लंबित मामलों की संख्या कम होगी, समय पर सेटलमेंट संभव हो सकेगा और संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सकेगा. 

2024-25 में 1.57 लाख करोड़ का क्लेम सेटमेंट 

वित्त वर्ष 2023-24 तक ईपीएफओ ने 1.82 लाख करोड़ रुपये के कुल 4.45 करोड़ प्रॉविडेंट फंड क्लेम का सेटलमेंट किया है. मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 में 1.57 लाख करोड़ रुपये के कुल 3.83 करोड़ ईपीएफ क्लेम सेटलमेंट किए जा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें 

EPFO ATM Withdrawal Rule: PF क्लेम लेने में अब नहीं होगी माथा-पच्ची! फटाफट होगा ये काम, ATM से भी निकाल सकेंगे पैसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget