एक्सप्लोरर

EPFO ATM Withdrawal Rule: PF क्लेम लेने में अब नहीं होगी माथा-पच्ची! फटाफट होगा ये काम, ATM से भी निकाल सकेंगे पैसा

EPFO ATM Withdrawal Limit: EPFO के साथ Digital Wallet को लिंक करने पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है जिसमें प्रोसेस्ड क्लेम अमाउंट को डाला जाएगा और सब्सक्राइबर्स उसे आसानी से निकाल सकेंगे. 

Provident Fund Atm Withdrawal Rules: प्रॉविडेंट फंड  (Provident Fund) में जमा  गाढ़ी कमाई को एटीएम (ATM) से निकालने का सपना नए साल 2025 में सच साबित होने जा रहा है. केंद्र सरकार नए साल की शुरुआती महीनों में इस स्कीम को लॉन्च करने की तैयारी में है. इसे लेकर रोडमैप तैयार करने के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय जल्द ही बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और देश के दिग्गज बैंकों के साथ चर्चा करेगी. सरकार का मकसद ईपीएफओ (EPFO) के 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स के लिए इज ऑफ लिविंग (Ease Of Living) बढ़ावा देना है. इतना ही नहीं सरकार ईपीएफओ के साथ डिजिटल वॉलेट (Digital Wallet) को लिंक करने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है जिसमें प्रोसेस्ड क्लेम अमाउंट को डाला जाएगा और उसे सब्सक्राइबर्स आसानी से निकाल सकेंगे. 

PF क्लेम जल्दी होगा प्रोसेस 

केंद्र सरकार एम्पलयॉय प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार लाना चाहती है. प्रॉविडेंट फंड में जमा पैसा को एटीएम से निकालने की इजाजत देने से पहले सरकार ईपीएफओ के डिजिटल इंफास्ट्रक्चर का कायाकल्प करेगी उसके बाद ही योजना को लॉन्च किया जाएगा. श्रम मंत्रालय प्रॉविडेंट फंड क्लेम के प्रोसेसिंग समय को घटाने के साथ अप्रूवल देने के सिस्टम को तेज करना चाहती है जिससे सब्सक्राइबर्स को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके. हालांकि प्रॉविडेंट फंड के पैसे को एटीएम से निकालने की इजाजत देने के बाद भी मौजूदा नियमों के समान रकम ईपीएफओ से मंजूरी लेने के बाद ही निकाला जा सकेगा. 

ATM से पीएफ का पैसा निकालने की होगी लिमिट 

प्रॉविडेंट फंड से पैसा निकालने के लिए अप्रूवल के प्रोसेस को ऑटोमेटड बनाया जाएगा, साथ ही ईपीएफओ दफ्तर के हस्तक्षेप को कम किया जाएगा. मंत्रालय ने प्रॉविडेंट फंड कै पैसे को निकालने की लिमिट अभी तय नहीं किया है. लेकिन ये तय है कि एटीएम से रकम निकालने की लिमिट तय की जाएगी. हालांकि कुल पीएफ बैलेंस में से एटीएम से 50 फीसदी रकम ही निकालने देने को लेकर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है.  

EPFO के साथ डिजिटल वॉलेट होगा लिंक 

सरकार ईपीएफओ के साथ डिजिटल वॉलेट को लिंक करने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है जिसमें प्रोसेस्ड क्लेम अमाउंट को डाला जाएगा और उसे निकाला जा सकेगा. हालांकि इस पर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है और इसे लेकर आरबीआई की सलाह ली जाएगी. 

टेक्नोलॉजी से क्लेम प्रोसेस होगा सरल 

ईपीएफओ के सॉफ्टवेयर अपग्रेड के चलते सब्सक्राइबर्स के क्लेम प्रोसेस में अगस्त-सितंबर में 30 फीसदी का उछाल आया है. सरकार अगले दो महीने में नया ईपीएफओ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम 2.01 ऑपरेशनल करने जा रही है. इससे क्लेम प्रोसेस में और भी तेजी आएगी. नए सिस्टम में क्लेम सेटलमेंट सिस्टम सेंट्रलाइज्ड हो जाएगा. जिसमें ऑटो प्रोसेसिंग ऑफ क्लेम्स, सेंट्रलाइज्ड मंथली पेंशन डिस्बर्समेंट, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर बेस्ड ईपीएफ अकाउंटिंग शामिल है. नए सिस्टम में नौकरी बदलने पर मेंबर आईडी के ट्रांसफर के नियमों को भी खत्म किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें 

EPFO News: प्रॉविडेंट फंड में जमा पैसा निकाल सकेंगे नए साल में ATM से, जानें शर्तें और पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget