एक्सप्लोरर

Elon Musk: एक्स के कर्मचारियों को एलन मस्क का निर्देश- रिवॉर्ड में मिलेंगे शेयर, लेकिन एक पन्ने में बता दीजिए कारण

Elon Musk Stock Grant: सोशल मीडिया कंपनी में जहां एक ओर प्रमोशन की प्रक्रिया देर हो चुकी है, वहीं कर्मचारियों के ऊपर एक बार फिर से छंटनी का खबरा मंडरा रहा है...

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स के कर्मचारियों को शानदार सौगात मिलने वाली है. मस्क ने अपने कर्मचारियों को रिवॉर्ड के रूप में कंपनी के शेयर देने का प्लान तैयार किया है. हालांकि इसका फायदा सभी को मिलेगा, यह जरूरी नहीं है. शानदार रिवॉर्ड पाने के लिए मस्क ने कर्मचारियों को एक टास्क भी सौंप दिया है.

कर्मचारियों को देना होगा इसका ब्यौरा

वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने एक्स के सभी कर्मचारियों को एक पन्ने पर लिखकर बताने के लिए कहा है कि उन्हें क्यों कंपनी के शेयर दिए जाने चाहिए. उसमें कर्मचारियों को अपने उन योगदानों और उपलब्धियों के बारे में बताना है, जो कंपनी को आगे ले जाने में मददगार साबित हुई हैं. उनके हिसाब से ही कंपनी शेयर बांटने का निर्णय लेगी.

फिर से मंडरा रहा है छंटनी का खतरा

एलन मस्क की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब एक्स के कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता की स्थिति छाई हुई है. कंपनी में कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया में देरी हो चुकी है. एक्स ने कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया को क्यों टाला है, अभी इसकी वजह भी नहीं बताई गई है. वहीं दूसरी ओर कंपनी में फिर से छंटनी का खतरा भी मंडरा रहा है.

मस्क के नेतृत्व में किए गए कई बदलाव

एक्स को पहले ट्विटर नाम से जाना जाता था. मस्क के द्वारा खरीदे जाने के बाद कंपनी के नाम-पहचान से लेकर स्ट्रक्चर तक में बड़े बदलाव आए हैं. ट्विटर पब्लिकली लिस्टेड कंपनी हुआ करती थी. मस्क ने अधिग्रहण के बाद कंपनी को बाजार से डीलिस्ट करा लिया. ट्विटर को एक्स के रूप में रिब्रांड किया गया है.

पहले भी की जा चुकी है छंटनी

मस्क के द्वारा खरीदे जाने के बाद एक्स में पहले ही बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है. मस्क की अगुवाई में एक्स ने कई बदलाव किए हैं. कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट के साथ में वीडियो कंटेंट को भी जगह देना शुरू किया है. यूजर्स के लिए एक्स ने मनीटाइजेशन (रेवेन्यू शेयरिंग) की भी शुरुआत की है. हालांकि तमाम बदलावों के बाद भी एक्स को फाइनेंशियली स्ट्रगल करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: AI से जाएगी सारी नौकरियां, मस्क ने कहा- सिर्फ शौक के लिए करना होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget