एक्सप्लोरर

Elon Musk: AI से जाएगी सारी नौकरियां, मस्क ने कहा- सिर्फ शौक के लिए करना होगा काम

AI and Jobs: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि सारी नौकरियां एआई रोबोट करने लगेंगे. एआई टेक्नोलॉजी की मदद से हर प्रकार के गुड्स एवं सर्विसेज भरपूर मात्रा में उपलब्ध होंगे.

AI and Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पूरी दुनिया में नौकरियों के लिए गंभीर चुनौती पेश की है. पिछले साल से ही दुनिया की दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है. अब तक लाखों लोग अपनी नौकरी से हाथ धो बैठे हैं. इसका दोष एआई पर मढ़ा जाता है. अब टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने लोगों को परेशान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भविष्य में सारी नौकरियां एआई ही करेगी. एआई रोबोट्स ही सारे गुड्स एवं सर्विसेज को संभालेंगे. इसके बाद लोग सिर्फ शौक के तौर पर ही नौकरियां करेंगे.

भविष्य में हमें काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी 

पेरिस में एक स्टार्टअप और टेक इवेंट में एलन मस्क ने कहा कि एआई सारी नौकरियां खा जाएगी. हालांकि, उन्होंने इसे चिंताजनक स्थिति मानने से इंकार कर दिया. टेस्ला के सीईओ ने कहा कि शायद हम में से किसी के पास भविष्य में नौकरी नहीं होगी. एआई रोबोट हमारे लिए सारे काम करेंगे. हमें काम करने की जरूरत नहीं होगी. हम सिर्फ शौकिया तौर पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आय बढ़ेगी. हमारा फ्यूचर पॉजिटिव है. 

यूनिवर्सल बेसिक इनकम पर साधी चुप्पी 

एलन मस्क के इस बयान को लेकर लोग हैरान दिखे. उनसे जानने की कोशिश की गई कि क्या सभी के पास पैसा होगा या फिर सरकारें यूनिवर्सल बेसिक इनकम देंगी. इस पर एलन मस्क ने विस्तार से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

यूनिवर्सल बेसिक इनकम में सरकार हर किसी को एक निश्चित राशि देती है. मस्क ने बस इतना कहा कि एआई टेक्नोलॉजी की मदद से हर प्रकार के गुड्स एवं सर्विसेज भरपूर मात्रा में उपलब्ध होंगे. हमें इनकी कमी कभी नहीं होगी.

हमारे जीवन में क्या होगा एआई का रोल?

टेस्ला के सीईओ ने कहा कि एआई से मानवता को बहुत फायदा होने वाला है. वह सिर्फ सच जानने की दिशा में काम करेगी. हालांकि, उन्होंने एआई के दुरुपयोग को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हमें एआई को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रहने की ट्रेनिंग देनी होगी. इंसानों को मिलकर एआई का सही उपयोग करना होगा.

ये भी पढ़ें 

Lok Sabha Election: वोट डालने वालों को स्विगी का तोहफा, स्याही दिखाकर मिलेगा 50 फीसदी डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget