एक्सप्लोरर

Tesla in India: टेस्ला की भारत में एंट्री 'कंफर्म', जानिए क्या बोले एलन मस्क!

Elon Musk: एलन मस्क ने टेस्ला की कारों को भारत लाने के बारे में बयान देकर कंपनी के इंडिया आने की लगभग पुष्टि कर दी है. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि इसी महीने टेस्ला की टीम इंडिया आने वाली है.

Elon Musk: टेस्ला के भारत आने की तैयारियां लंबे समय से जारी हैं. हाल ही में खुलासा हुआ था कि टेस्ला (Tesla) की एक टीम अप्रैल के अंत में भारत का दौरा करने वाली है. यह टीम अपने प्रस्तावित प्लांट के लिए उपयुक्त जगह तलाशने के लिए कई राज्यों का दौरा करने वाली है. अब एलन मस्क (Elon Musk) ने भी टेस्ला की भारत में एंट्री लगभग कंफर्म कर दी है. उन्होंने कहा है कि टेस्ला के लिए भारत में इलेक्ट्रिक वेहिकल उपलब्ध कराना एक स्वाभाविक प्रगति है. उनके इस बयान को टेस्ला की इंडिया फैक्ट्री (Tesla India) से जोड़कर देखा जा रहा है. 

ईवी प्रोडक्शन पर करना चाहते हैं बड़ा निवेश 

एलन मस्क भारत में ईवी प्रोडक्शन पर 2 से 3 अरब डॉलर का बड़ा निवेश करना चाहते हैं. भारत सरकार की नई ईवी पॉलिसी आने के बाद से टेस्ला की एंट्री के कयास लगाए जाने लगे थे. सरकार ने नई नीति में देश में प्रोडक्शन पर निवेश करने वाली कंपनियों को छूट प्रदान की है. इससे न सिर्फ देश में औद्योगिक उत्पादन में इजाफा होगा बल्कि नई नौकरियां भी पैदा होंगी. 

टेस्ला को कई राज्यों से मिल रहे अच्छे ऑफर 

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि महाराष्ट्र और गुजरात ने टेस्ला को अपने यहां फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन पर आकर्षक ऑफर दिए हैं. इसके अलावा तेलंगाना सरकार भी ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अपने यहां लाने के लिए गंभीरता से बातचीत कर रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टेस्ला की टीम गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत कई राज्यों का दौरा कर सकती है.  

भारत समेत विदेशों में भी होगी सप्लाई 

टेस्ला का यह संभावित प्लांट न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी इलेक्ट्रिक कार सप्लाई करेगा. टेस्ला की प्लानिंग भारत में सस्ती ईवी कार बनाने की है. भारत सरकार ने नई ईवी पॉलिसी में 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा निवेश करने वाली कंपनियों को 5 साल के लिए 15 फीसदी कस्टम्स ड्यूटी का फायदा देने का ऐलान किया था. हालांकि, उन्हें 3 साल के अंदर अपना प्लांट लगाना होगा. साथ ही 3 साल के अंदर 25 फीसदी और 5 साल में भारत में बने 50 फीसदी पार्ट्स इस्तेमाल करने होंगे.

ये भी पढ़ें 

HRA claims: एचआरए क्लेम्स फर्जीवाड़े में नहीं की जा रही कोई विशेष कार्रवाई, CBDT ने दी सफाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget