एक्सप्लोरर

कमाई का शानदार मौका! 15 दिनों में आ रहे इन 5 कंपनियों के IPO, लिस्ट में Paytm और Policybazar भी शामिल

Earn money from IPO: अगर आप भी आईपीओ मार्केट से कमाई का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल ठीक है. अगले 15 दिनों में 5 दिग्गज कंपनियां अपना आईपीओ लाने जा रही हैं.

IPO Market: नवंबर महीने में शेयर बाजार में फिर रौनक देखने को मिलेगी. अगर आप भी आईपीओ मार्केट से कमाई का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल ठीक है. अगले 15 दिनों में 5 दिग्गज कंपनियां अपना आईपीओ लाने जा रही हैं, जिसमें आप पैसा लगा सकते हैं. बता दें इस लिस्ट में पेटीएम और पॉलिसी बाजार जैसी दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं. इन आईपीओ के जरिए करीब 27,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. 

किन-किन कंपनियों के आ रहे आईपीओ
आपको बता दें पेटीएम और पॉलिसी बाजार के अलावा नवंबर महीने में SJS Enterprises, Fino Payment Bank, Sigachi Industries और Naykaa शामिल हैं. नायका के आईपीओ में आप 1 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन भर सकते हैं. इसके अलावा फिनो पेमेंट बैंक के आईपीओ में 2 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. 

नायका और फिनो पेमेंट बैंक में लगा सकते हैं कल पैसा
अभी सौंदर्य और वेलनेस उत्पादों के ऑनलाइन मार्केटप्लेस नायका का परिचालन करने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लि. और फिनो पेमेंट्स बैंक के आईपीओ खुले हुए हैं.  नायका को आईपीओ से 5,352 करोड़ रुपये और फिनो पेमेंट्स बैंक को 1,200 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. कुल मिलाकर इन सातों कंपनियों के आईपीओ से 33,500 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. इनसे पहले 29 सितंबर को आदित्य बिड़ला एएमसी का 2,778 करोड़ रुपये का आईपीओ आया था.

कितना है प्राइस बैंड
आपको बता दें इश्यू का प्राइस बैंड 1,085-1,125 रुपये है और एक लॉट साइज 12 शेयर 13,500 रुपये का है. निवेशक अधिकत्तम 14 लॉट 1,89,000 रुपये के शेयर के लिये आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा फिनो पेमेंट बैंक का आईपीओ 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है. इसमें निवेशकों को 14,000 रुपये का निवेश करना होगा. एक लॉट में निवेशकों को 25 शेयर्स मिलेंगे. कंपनी ने शेयर्स का प्राइस बैंड 560 से 577 तय किया है. 

अब तक 41 कंपनी ला चुकी हैं आईपीओ
लर्नऐप.कॉम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रतीक सिंह ने कहा कि तेजड़िया बाजार में आईपीओ लाने वाली कंपनियों को अपने कारोबार पर बेहतर प्रीमियम और मूल्यांकन मिलने की उम्मीद होती है. विशेषरूप से प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों को बेहतर प्रीमियम मिल रहा है. इस साल 2021 में अभी तक 41 कंपनियों ने आईपीओ से 66,915 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इनके अलावा पावरग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा प्रायोजित पावरग्रिड इनविट ने आईपीओ से 7,735 करोड़ रुपये और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने आईपीओ से 3,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

यह भी पढ़ें: 
त्योहारी सीजन में हर दिन करें 4,000 रुपये की कमाई, सरकार भी करेगी मदद, जानें क्या है तरीका?

Bank Holidays List: नवंबर में पूरे 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
10 साल में सोना 360% चढ़ा, 30 हजार के गोल्ड ने बनाए 1.41 लाख
10 साल में सोना 360% चढ़ा, 30 हजार के गोल्ड ने बनाए 1.41 लाख

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget