एक्सप्लोरर

जंग की आग में जलेगा पाकिस्तान, अरबों रुपये कमाएगा चीन, यहां समझिए ड्रैगन ने कैसे गेम कर दिया

चीन की कंपनी Avic Chengdu Aircraft Co. Ltd, जो पाकिस्तानी वायुसेना के लिए JF-17 Thunder और J-10 Vigorous Dragon फाइटर जेट बनाती है, उसके शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने चीन की डिफेंस इंडस्ट्री को शेयर बाज़ार में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर हमले के बाद चीनी रक्षा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

फाइटर जेट बनाने वाली कंपनियों ने मारी छलांग

पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव और गहराया, तब Avic Chengdu के स्टॉक्स ने अचानक रफ्तार पकड़ ली. शुक्रवार को शेयर में 6.73 फीसदी की तेजी आई और यह 88.80 युआन तक पहुच गया. जबकि गुरुवार को शेयर में 20.01 फीसदी और बुधवार को 17.05 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी.

5 ट्रेडिंग सेशन्स में 53 फीसदी की छलांग 

Avic Chengdu Aircraft Co. Ltd, जो पाकिस्तानी वायुसेना के लिए JF-17 Thunder और J-10 Vigorous Dragon फाइटर जेट बनाती है, उसके शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है. गुरुवार को यह स्टॉक 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया और CNY 83.20 पर बंद हुआ. जबकि सिर्फ 5 ट्रेडिंग सेशन्स में 43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. इस तेजी के पीछे बड़ा कारण यही है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इन्हीं चीनी फाइटर जेट्स का इस्तेमाल कर रहा है.

भारत की स्ट्राइक और चीन की मुनाफा कमाई

भारत सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि उसने 9 आतंकवादी लॉन्चपैड्स पर सटीक हमले किए हैं, ये ठिकाने पाकिस्तान और PoK में स्थित थे. यह हमला पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. भारत की इस कार्रवाई के बाद चीनी डिफेंस इंडस्ट्री में शेयर मार्केट में हलचल तेज हो गई. चीन की कई रक्षा कंपनियों के स्टॉक्स तेजी से चढ़े, जिसमें Chengdu Tianjian Technology, Sun-Create Electronics और Chengdu ALD Aviation शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयरों में लगभग 10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

Hang Seng Defence Index में भी दिखी तेजी

Hang Seng China A Aerospace & Defence Index में भी 2.29 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह 4,289.13 के स्तर पर पहुंचा. इस इंडेक्स में शामिल सभी डिफेंस कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं. यानी हर कंपनी के स्टॉक्स में तेजी रही.

चीन-पाक डिफेंस कनेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2020 से 2024 के बीच चीन के 60 फीसदी डिफेंस एक्सपोर्ट पाकिस्तान को गए हैं. इसका मतलब ये है कि बीजिंग, इस्लामाबाद का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बन चुका है और भारत से तनाव बढ़ते ही चीन की हथियार बनाने वाली कंपनियों को भारी मुनाफा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 'आकाश' ने नाकाम किया पाकिस्तान का 'हवाई हमला', स्टॉक मार्केट में लोगों ने लूट लिए शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget