एक्सप्लोरर

CIBIL: सिबिल स्कोर को लेकर संसद में भी उठा सवाल, क्यों हुआ हंगामा और कहां है सिबिल की असल जरूरत-जानें

CIBIL Score: सिबिल स्कोर खराब हुआ तो न आप हाऊसिंग लोन ले पाएंगे और न ही एजुकेशन लोन. इस स्कोर को लेकर जानिए क्या है विवाद..

CIBIL Score: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने एक ऐसा सवाल पूछ दिया कि पूरी संसद में हंगामा हो गया और ये सवाल ही ऐसा था. इससे पूरी बैंकिंग प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए. कार्ति का सवाल सिबिल पर था. हां वही सिबिल जिसका स्कोर खराब हुआ तो न आप हाउसिंग लोन ले पाएंगे और न ही एजुकेशन लोन. यहां तक कि पर्सनल लोन भी आपको नहीं मिलेगा. आप क्रेडिट कार्ड के भी हकदार नहीं रह जाएंगे. आपको बिजनेस या घर की जरूरतों के लिए बाहर से पैसे पाने के लिए मारा-मारा फिरना पड़ सकता है.

क्या होता है सिबिल स्कोर, कौन तय करता है

सिबिल स्कोर तीन अंकों की एक संख्या होती है. इससे तय होता है कि आपकी उधार या कर्ज लेने की क्षमता कितनी है. इसे चुकाने की आपकी साख कैसी है. पहले लिए गए उधार के चुकाने और वर्तमान वित्तीय क्षमता के आधार पर इसकी गणना की जाती है. इस में सबसे कम स्कोर 300 अंकों और सबसे अधिक 900 अंकों का होता है. यह कई कारकों पर निर्भर करता है. जिसके पास भी पैन कार्ड है, उसका सिबिल स्कोर अपने आप तय होता रहता है. बैंक और वित्तीय संस्थान इसी के आधार पर किसी व्यक्ति के लोन लेने की क्षमता तय करते हैं. यानी वित्तीय संस्थाएं इसी के आधार पर यह तय करती हैं कि किस सीमा तक लोन देने पर सामने वाला व्यक्ति आसानी से चुका देगा.

सिबिल स्कोर बहुत खराब होने पर क्या होगा

अगर किसी व्यक्ति का सिबिल स्कोर बहुत खराब है तो वित्तीय संस्थाएं उस व्यक्ति को लोन देने से इनकार भी कर सकती हैं. सिबिल स्कोर तय करने का काम क्रेडिट इनफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड(CIBIL) नामक कंपनी करती है. साल 2000 में रिजर्व बैंक की सिद्दीकी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इस कंपनी का गठन हुआ. 2003 में अमेरिका की ट्रांस यूनियन कंपनी में इसके विलय के बाद इसका नाम ट्रांस यूनियन सिबिल लिमिटेड हो गया. यह एक प्राइवेट कंपनी है, जिसके भरोसे भारत के 60 करोड़ लोगों के सिबिल स्कोर मैनेज करने का काम है. इस स्कोर को लेकर पहले भी विवाद उठते रहे हैं. कार्ति चिंदबरम ने भी इस तरह के स्कोर के लिए रिजर्व बैंक के तहत सरकारी एजेंसी का गठन करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें

RBI MPC: एनआरआई को भारत में पैसा रखने पर मिलेगा मोटा रिटर्न, आरबीआई ने किया गजब का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
चीनी फिर हो गई सस्ती, आज कितने गिरे दाम? जानिए
चीनी फिर हो गई सस्ती, आज कितने गिरे दाम? जानिए
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget