एक्सप्लोरर

Domestic Flight: दिसंबर महीने में जमकर लोगों ने किया हवाई सफर, यात्रियों की संख्या 111 लाख पहुंची

Domestic Air Passengers: चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले नौ महीनों में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या साल 2019-20 की समान अवधि की तुलना में 44 फीसदी घट गई.

Domestic Air Passengers: चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले नौ महीनों में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या साल 2019-20 की समान अवधि की तुलना में 44 फीसदी घट गई. हालांकि, दिसंबर 2020 की तुलना में पिछले महीने हवाई यात्रियों की संख्या 52 फीसदी बढ़कर 111 लाख पर पहुंच गई. रेटिंग एजेंसी इक्रा रेटिंग्स ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की वजह से कोविड-19 संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के बीच हवाई परिवहन के सामने नई बंदिशें आने की आशंका है. यह विमानन क्षेत्र के लिए निकट भविष्य में चुनौतियां खड़ी कर सकता है.

यात्रियों की संख्या 5 फीसदी अधिक 
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2021 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या नवंबर की तुलना में 5-6 फीसदी अधिक रही. इसके अलावा इस महीने में दैनिक उड़ानों की संख्या 2,800 रही, जो दिसंबर, 2020 में 2,700 थी. इसके अलावा दिसंबर, 2021 में प्रति उड़ान यात्रियों की औसत संख्या 129 रही, जो नवंबर के 130 के लगभग समान है.

44 फीसदी कम हुई संख्या
इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विमानन क्षेत्र प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने कहा कि अप्रैल-दिसंबर, 2021 की अवधि में घरेलू विमान यात्रियों की कुल संख्या अप्रैल-दिसंबर 2019 की तुलना में 44 फीसदी कम हुई है. कोविड-19 के अलावा कॉरपोरेट क्षेत्र से मांग कम होना भी इसकी एक वजह है.

फिर से लग सकती हैं पाबंदियां
उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे विमानन क्षेत्र में तेजी लौटती दिखी है. इसमें त्योहारी मौसम के दौरान आवागमन की बढ़ी मांग की अहम भूमिका रही है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से ओमीक्रोन के मामले बढ़ने से कोविड-19 की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है, जिससे एक बार फिर से हवाई यात्रा से जुड़ी पाबंदियां लगने की आशंका है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में 111 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की जबकि नवंबर में यह संख्या 105 लाख रही थी. वहीं, दिसंबर, 2020 में यह संख्या 73 लाख रही थी.

यह भी पढ़ें: 
Ration Card: राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार फ्री राशन के अलावा दे रही कई बड़े फायदे, जल्दी करें...

Gold Price: आज सस्ता हो गया है सोना-चांदी, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget