एक्सप्लोरर

Dhanteras Gold Buying: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने में सुनार कर देते हैं खेल, टेंशन फ्री रहना है तो यहां से सोना खरीदें

अगर आप गोल्‍ड की खरीदारी के साथ ही उस पर सालाना ब्‍याज भी प्राप्‍त करना चाहते हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया जाने वाला डिजिटल गोल्‍ड स्‍टॉक एक्‍सचेंज से खरीद सकते हैं.

Dhanteras Gold Buying Guide: धनतेरस और दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. धनतेरस के अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इस दौरान मांग बढ़ने की वजह से ज्‍वेलरी की दुकानों पर भीड़ आपने भी देखी होगी. हालांकि, मौजूदा दौर में यह जरूरी नहीं कि आप सोने की खरीदारी के लिए किसी ज्‍वेलरी शॉप पर जाएं. आज की तारीख में सोना खरीदने के लिए आपके पास कई विकल्‍प मौजूद हैं. आज हम चर्चा करेंगे सरकार के एक स्‍कीम की, जिसके जरिये आप शुद्ध सोने में निवेश कर सकते हैं. 

अगर आप धनतेरस के अवसर पर सोने में निवेश करना चाहते हैं आपके पास निवेश की अवधि और खरीदारी की मात्रा के अनुरूप विभिन्‍न विकल्‍प उपलब्‍ध हैं. कई निवेशक डिजिटल गोल्‍ड को भौतिक सोने के मुकाबले ज्‍यादा तरजीह देते हैं. भौतिक सोने के साथ कई जोखिम भी जुड़े हैं. शुद्धता और सुरक्षा प्रमुख जोखिम हैं. अगर आप गहना खरीद रहे हैं तो आपको 20 प्रतिशत तक का मेकिंग चार्ज भी देना पड़ सकता है जो सोना बेचते समय आपको वापस नहीं मिलता है. डिजिटल गोल्‍ड में ऐसे जोखिम नहीं होते हैं. आपको सोने की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी का लाभ बिना उसे घर में रखे मिलता है. 

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड (Sovereign Gold Bonds)

अगर आप सोने में लंबे समय के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सरकार के सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड यानी SGB में डिजिटली निवेश कर सकते हैं. जब आप गोल्‍ड में निवेश के दूसरे विकल्‍पों के साथ इसकी तुलना करेंगे तो यह आपको सबसे अच्‍छा विकल्‍प नजर आएगा. 

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड्स में निवेश करने पर आपको सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा सालाना 2.50 प्रतिशत ब्‍याज का लाभ भी मिलता है. अगर आप इसमें मैच्‍योरिटी तक अपना निवेश बनाए रखते हैं तो आपको कैपिटल गेन टैक्‍स में भी छूट मिलती है. 

सरकार की तरफ से भारतीय रिजर्व बैंक सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड जारी करता है. इस पर कोई जीएसटी नहीं लगता. दूसरे शब्‍दों में कहें तो यह सोना खरीदने का सबसे सस्‍ता जरिया है. इसकी कीमत का निर्धारण 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन दिनों के भाव के आधार पर तय किया जाता है. 

कहां से खरीदें सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड?

धनतेरस के मौके पर अगर आप सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड खरीदना चाहते हैं तो स्‍टॉक एक्‍सचेंज के जरिये शेयरों की तरह ही इसकी खरीदारी कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट! यहां चेक करें आज के नए भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget