एक्सप्लोरर

Air Taxi: दिल्ली से गुरुग्राम मात्र 7 मिनट में, खर्चा सिर्फ 2000 रुपये, आ रही हैं एयर टैक्सी 

Air Taxi in India: इस सेवा की शुरुआत दिल्ली से करने की तैयारी है. इसके बाद एयर टैक्सी को मुंबई और बेंगलुरु जैसी शहरों में भी उतारा जाएगा. इसमें 4 यात्री सफर कर सकेंगे.

Air Taxi in India: देश की राजधानी दिल्ली का ट्रैफिक किसी को भी रुला सकता है. कभी-कभी तो लोग कहते पाए जाते हैं कि काश हम उड़कर जा सकते तो कितना अच्छा रहता. तो आपका यह सपना भी जल्द ही पूरा होने वाला है. इंडिगो एयरलाइन (IndiGo Airline) की पैरेंट कंपनी इंटर ग्लोब (InterGlobe) और आर्चर एविएशन (Archer Aviation) देश में एयर टैक्सी (Air Taxi) शुरू करने का प्लान फाइनल कर चुकी हैं. भारत में एयर टैक्सी सर्विस की शुरुआत 2026 से हो सकती है. इसके बाद आप मात्र 2 से 3 हजार रुपये के खर्च में दिल्ली से गुरुग्राम तक की यात्रा सिर्फ 7 मिनट में पूरी कर पाएंगे. 

एयर टैक्सी सर्विस के लिए 200 एयरक्राफ्ट होंगे इस्तेमाल

योजना के मुताबिक, इंटर ग्लोब और आर्चर एविएशन 200 एयरक्राफ्ट इस सर्विस के लिए इस्तेमाल करेंगे. दोनों कंपनियों को उम्मीद है कि उन्हें अगले साल तक विमानन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) से सर्टिफिकेट मिल जाएगा. यह सेवा दिल्ली और गुरुग्राम वालों के लिए वरदान साबित होगी. फिलहाल दिल्ली के कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक की लगभग 27 किमी दूरी तय करने में लोगों को लगभग 90 मिनट लग जाते हैं. हालांकि, आर्चर एविएशन का दावा है कि एयर टैक्सी से यही दूरी सिर्फ 7 मिनट में तय की जा सकेगी.  

ईवीटोल एयरक्राफ्ट में पायलट के साथ 4 यात्री कर सकेंगे सफर

इस इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (EVTOL) एयरक्राफ्ट में पायलट के साथ 4 यात्री सफर कर सकेंगे. ये विमान हेलीकॉप्टर जैसे ही होते हैं. मगर, ये उतनी आवाज नहीं करते और ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं. आर्चर एविएशन इन 200 ईवीटोल एयरक्राफ्ट की सप्लाई करेगी. यह सेवा मुंबई और बेंगलुरु में भी लॉन्च की जाएगी. कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ एडम गोल्डस्टाइन (Adam Goldstein) ने बताया कि अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से हमारी वार्ता जारी है. इन विमानों को सर्टिफिकेट जल्द हासिल हो सकता है. एक बार एफएए से मंजूरी मिल जाने के बाद डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) से भी इजाजत मांगी जाएगी.

40 मिनट में हो जाते हैं फुल चार्ज

भारत में एयर टैक्सी के लिए मिडनाइट प्लेन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें 6 बैटरी पैक लगे होते हैं. ये 30 से 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं. एक मिनट के चार्ज में यह एक मिनट उड़ान भर सकता है. इस सेवा के लिए इंटर ग्लोब और आर्चर एविएशन के बीच एमओयू साइन किया जाएगा. एडम गोल्डस्टाइन ने भविष्य में इन विमानों को भारत में बनाने की संभावना भी जताई है.

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: गर्मियों में सफर को आसान बनाने की तैयारी, स्पेशल ट्रेनें लगाएंगी 9111 फेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget