एक्सप्लोरर

Indian Railways: गर्मियों में सफर को आसान बनाने की तैयारी, स्पेशल ट्रेनें लगाएंगी 9111 फेरे

Special Trains: भारतीय रेलवे ने पिछले साल गर्मियों के सीजन में स्पेशल ट्रेनों के 6369 राउंड लगाए थे. इस साल रिकॉर्ड संख्या में इनमें बढ़ोतरी की गई है.

Special Trains: गर्मियों का सीजन रेलवे के लिए हाई ट्रैफिक का समय होता है. स्कूलों की लंबी छुट्टियों के चलते लोग एक-जगह से दूसरी जगह सफर करने लगते हैं. कोई परिवार सहित वैकेशन पर निकल पड़ता है तो कोई दादी-नानी और रिश्तेदारों के यहां. ऐसे में सबसे ज्यादा दबाव बढ़ता है, देश की लाइफलाइन भारतीय रेलवे पर. लोगों को टिकट के लिए झूझना पड़ता है. साथ ही भारी भीड़ का सामना भी करना पड़ता है. हालांकि, इस साल रेलवे ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए बेहतर तैयारी की है. रेलवे इस साल रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेन चला रही है. इन विशेष रेलगाड़ियों के 9111 फेरे चलाए जाएंगे. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 2742 राउंड ज्यादा है. यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए उत्तर रेलवे द्वारा भी स्पेशल ट्रेनों के 778 राउंड चलाए जाएंगे.

पिछले साल भारतीय रेलवे ने लगाए थे 6369 फेरे

उत्तर रेलवे द्वारा दी है जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष स्पेशल ट्रेनों के 416 राउंड चलाए गए थे. इस साल 362 अधिक राउंड लगाए जाएंगे. पिछले साल भारतीय रेलवे ने कुल 6369 फेरे लगाए थे जबकि इस साल यह संख्या बढ़ाकर 9111 कर दी गई है. प्रमुख रेल मार्गों पर निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की योजना बनाई गई है. समस्‍त जोनल रेलवे द्वारा गर्मियों के मौसम में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से यात्रियों की भीड़भाड़ को कम करने के लिए इन अतिरिक्त फेरों को संचालित करने की तैयारी की गई है.

वेटिंग लिस्ट के हिसाब से चलाई जाती हैं स्पेशल ट्रेन

अतिरिक्त ट्रेनों की योजना बनाना और संचालित करना एक सतत प्रक्रिया है. इसके लिए किसी रूट पर चलने वाली रेलगाड़ियों की मांग का आकलन करने के लिए पीआरएस प्रणाली में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के विवरण के अलावा मीडिया रिपोर्ट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और रेलवे इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन नंबर 139 जैसे सभी संचार चैनलों से 24x7 इनपुट लिए जाते हैं. इनके आधार पर ट्रेनों की संख्या और फेरों की संख्या बढ़ाई जाती है. 

पीने के पानी और सुरक्षा की व्यवस्था भी बढ़ाई गई 

साथ ही गर्मियों के मौसम में रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ को नियंत्रित रखने की व्यापक व्यवस्था भी की गई है. सामान्य श्रेणी के डिब्बों में प्रवेश के लिए कतार प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए और सीसीटीवी कंट्रोल रूम में भी आरपीएफ कर्मचारी तैनात किए गए हैं. भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारी फुट ओवर ब्रिज पर तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें 

Ajit Isaac: कौन हैं अजीत ईसाक, जिन्होंने अपने नाम कर ली बेंगलुरु की सबसे महंगी प्रॉपर्टी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget