एक्सप्लोरर

December Rule Change: गैस महंगी होने से क्रेडिट कार्ड नियमों तक, 1 दिसंबर से बदल गईं जेब से जुड़ी ये बातें

December Financial Changes: दिसंबर के आगाज के साथ ही कई वित्तीय बातों में बदलाव देखा गया है और ये आपकी-हमारी जेब पर असर डालने वाले बदलाव है. क्रेडिट कार्ड से लेकर गैस सिलेंडर के बदलावों को जानें.

December Financial Changes: साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो गया है. आज यानी पहली तारीख से कई बड़े बदलाव भी आपको देखने को मिलेंगे. ये बदलाव आपके जीवन के साथ-साथ आपकी जेब पर भी असर डालेंगे. चलिए, आपको इन सभी बड़े बदलावों के बारे में बताते हैं.

LPG गैस के दाम बढ़े

नया महीना शुरू होते ही, कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. खासतौर से एलपीजी गैस के दाम में हुए बदलाव, आम इंसान को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं. दिसंबर महीने की पहली तारीख को ही गैस के दाम 16.50 रुपये बढ़ गए हैं और दिल्ली में ये गैस सिलेंडर 1818.50 रुपये पर मिला करेगा. नवंबर की बात करें तो महीने की पहली तारीख को ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 

क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम

एक दिसंबर 2024 से देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव हुआ है. दरअसल, पहले क्रेडिट कार्ड यूजर्स जब किसी डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स या मर्चेंट से जुड़े लेन-देन करते थे, तब उन्हें ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड्स प्वॉइंट्स मिलते थे. लेकिन, 1 दिसंबर यानी आज से इस तरह के किसी भी गेमिंग प्लेटफॉर्म और मर्चेंट से जुड़े ट्रांजैक्शन पर आपको कोई रिवॉर्ड प्वॉइंट्स नहीं मिलेंगे.

OTP के नियमों में भी देखा गया बदलाव

क्रेडिट कार्ड के अलावा OTP के नियमों में भी बदलाव हुए हैं. ओटीपी संबंधित ट्रेसेबिलिटी नियम को टेलिकॉम कंपनियां अगर आज लागू करती हैं तो स्पैम और फिशिंग के मामलों में रोक लगाई जा सकेगी. इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियों द्वारा भेजे गए सभी मैसेज ट्रैसेबल होंगे. 

बैंक हॉलिडे में भी बदलाव

दिसंबर के महीने में अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ काम करने हैं तो आपको ये जरूर पढ़ना चाहिए. दरअसल, दिसंबर के महीने में अलग-अलग राज्यों में लगभग 17 दिन बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट जब आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि राज्यवर अलग-अलग त्योहारों और आयोजनों की वजह से बैंक 17 दिनों तक बंद रहेंगे. ये लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-

  • 3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 दिसंबर को पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 दिसंबर को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बैंक अवकाश.
  • 27 दिसंबर कई जगहों पर क्रिसमस के आयोजन की छुट्टी रहेगी.
  • 30 दिसंबर यू कियांग नांगबाह के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग के अवसर पर मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 1,8, 15, 22, 29 दिसंबर को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 14,18 दिसंबर को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी.

ये भी पढ़ें

Multibagger Share: मल्टीबैगर PSU स्टॉक ने दिया 2100% का रिटर्न, अब 642 करोड़ का मिला है नया प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget