एक्सप्लोरर

Multibagger Share: मल्टीबैगर PSU स्टॉक ने दिया 2100% का रिटर्न, अब 642 करोड़ का मिला है नया प्रोजेक्ट

12 अप्रैल 2019 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 19.75 रुपये थी. 29 नवंबर 2024 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 434.95 रुपये हो गई थी. इसके 52 वीक हाई की बात करें तो ये 647 रुपये है.

सरकारी कंपनियों ने अपने निवेशकों को बीते कुछ वर्षों में कमाल का रिटर्न दिया है. हालांकि, कुछ दिनों से शेयर बाजार में गिरावट के चलते इन कंपनियों के भी शेयर गिरे हैं. लेकिन, अब बाजार में सुधार के आसार दिख रहे हैं और लोगों को उम्मीद है कि इस सुधार में कुछ पीएसयू स्टॉक्स में भी हरियाली दिखेगी. खैर, आज हम आपको एक ऐसे पीएसयू स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने बीते कुछ वर्षों में अपने निवेशकों को 2100 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इसके अलावा, इस सरकारी कंपनी को हाल ही में एक बड़ा ऑर्डर भी मिला है.

कौन सी है वह कंपनी

हम जिस सरकारी कंपनी की बात कर रहे हैं, उसका नाम है रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL). दरअसल, इस कंपनी ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम की बोली लगाकर यह प्रोजेक्ट अपने नाम कर लिया है. कंपनी को 643.57 करोड़ रुपये के वैल्यू वाला प्रोजेक्ट मिला है.

हाल ही में आरवीएनएल ने स्टॉक मार्केट को जानकारी दी कि प्रोजेक्ट पंजाब में एचटी/एलटी इंफ्रास्ट्रक्चर लॉस रिडक्शन वर्क्स के एग्जीक्यूशन को लेकर पैकेज-3 सेंट्रल जोन के लिए डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क के लिए है. आरवीएनएल यह काम रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत करेगी. कंपनी को यह काम 24 महीनों के अंदर करना होगा. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस खबर का असर सोमवार को बाजार खुलने पर इस शेयर में देखने को मिल सकता है.

निवेशकों को दिया है बंपर रिटर्न

रेल विकास निगम लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. 12 अप्रैल 2019 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 19.75 रुपये थी. 29 नवंबर 2024 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 434.95 रुपये है. आरवीएनएल के 52 वीक हाई की बात करें तो ये 647 रुपये है. वहीं 52 वीक लो 162.10 रुपये है. इस कंपनी का मार्केट कैप 90,876 करोड़ रुपये है. वहीं इस स्टॉक का पीई 71 है. कंपनी का आरओसीई 18.7 फीसदी है. जबकि, बुक वैल्यू 38.1 रुपये है. आरओई की बात करें तो आरवीएनएल का ROE 20.4 फीसदी है. शेयर के फेस वैल्यू की बात करें 10 रुपये है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: EPFO के इन मेंबर्स के लिए 30 नवंबर ही है लास्ट डेट, कर लें ये जरूरी काम वर्ना होगा नुकसान

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget