एक्सप्लोरर

खुशखबरीः आधार को पैन से लिंक करने की मियाद 4 महीने बढ़ाई गई

31 दिसंबर तक आप अपने आधार और पैन को लिंक करा सकते हैं. हमने कल ही आपको इस बात की सूचना दे दी थी कि वित्त मंत्रालय आज पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा बढ़ाने वाला है. यह समयसीमा आज खत्म हो रही थी.

नई दिल्लीः आधार और पैन को लिंक कराने की आज आखिरी तारीख है ये सोचकर परेशान हो रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. सरकार ने आधार को पैन से लिंक करने की मियाद 4 महीने के लिए बढ़ा दी है. यानी अब आप 31 दिसंबर तक अपने आधार और पैन को लिंक करा सकते हैं. हमने कल ही आपको इस बात की सूचना दी थी कि वित्त मंत्रालय आज पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा बढ़ाने वाला है. यह समयसीमा आज खत्म हो रही थी.

 

अब एक SMS से आधार को पैन से जोड़ें: IT विभाग ने दी सुविधा

यूआईएडीआई ने आखिरी तारीख बढ़ाने से किया था इंकार इनकम टैक्स विभाग ने 31 जुलाई को कहा था कि जब तक यह निष्कर्ष नहीं निकलता कि आधार संवैधानिक रूप से वैध नहीं है, टैक्सपेयर्स को 31 अगस्त, 2017 तक अपने पैन को आधार से जोड़ना होगा. वहीं 28 अगस्त को यूआईएडीआई की तरफ से कहा गया था कि आधार और पैन को लिंक कराने की आखिरी तारीख बदली नहीं जाएगी. यूआईडीएआई (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने कहा था कि टैक्सपेयर्स के लिए अपने पैन को आधार से जोड़ने की तय समयसीमा कायम रहेगी. 26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार पर जो फैसला दिया है उससे आधार और पैन के लिंक करने की जरूरत पर कोई असर नहीं आएगा.

आखिर आरबीआई ने जारी किया नोटबंदी का आंकड़ाः 1000 के नोटों में से 99% नोट वापस आए

हालांकि कुछ समय पहले ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में आश्वस्त किया था कि आधार और पैन को लिंक करने के लिए कोई आखिरी तारीख नहीं रखी गई है. पर खुद यूआईएडीआई ने आधार और पैन को लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त को बताए जाने के बाद कई लोग चिंता में आ गए थे.

31 दिसंबर तक बैंक खातों को भी आधार से जोड़ना होगा आपको बता दें कि लोगों के लिए अपने बैंक को आधार से जोड़ने की समयसीमा भी 31 दिसंबर तक है. हालांकि टैक्सपेयर्स को अपने सालाना आयकर रिटर्न को 5 अगस्त तक आधार को पैन लिंक कराए बिना जमा कराने की मंजूरी दी गई थी. उन्हें रिटर्न में सिर्फ आधार नंबर बताना था या आधार के लिए आवेदन करने के बारे में प्राप्ति रसीद का ब्योरा देना था.

आधार-पैन लिंक नहीं तो आईटी रिटर्म मान्य नहीं हालांकि आधार को पैन से लिंक न कराने की सूरत में आगे जाकर आपका इनकम टैक्स रिटर्न मान्य नहीं होगा और आईटी विभाग इसका एसेसमेंट नहीं करेगी.

आधार-पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख आज, यहां जानें- तारीख बढ़ेगी या नहीं?

31 अगस्त तक करा लें आधार-पैन को लिंक, नहीं बढ़ेगी आखिरी तारीख: UIDAI

तो ऐसे घर बैठे बन जाएगा पैन कार्डः जानें ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा प्रोसेस

  आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो टेंशन न लें: पैन कार्ड से भी कर सकते हैं रिटर्न फाइल पैन से आधार जोड़ने में अब नहीं होगी परेशानी: जानें बड़ी खुशखबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर दुकानदार मांगेगा एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI पेमेंट- सर्वे
अगर दुकानदार मांगेगा एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI पेमेंट- सर्वे
इस राज्य ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी सौगात, DA-DR में की बढ़ोतरी
इस राज्य ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी सौगात, DA-DR में की बढ़ोतरी
बैंक जॉब से आजादी, महिला ने 2 लाख का बांड भरकर छोड़ी 12 घंटे वाली नौकरी
बैंक जॉब से आजादी, महिला ने 2 लाख का बांड भरकर छोड़ी 12 घंटे वाली नौकरी
सब्जी वाले ने घर पर छापे 100 और 500 के नकली नोट, कहां से मिला आइडिया?
सब्जी वाले ने घर पर छापे 100 और 500 के नकली नोट, कहां से मिला आइडिया?

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget