एक्सप्लोरर

DDA Housing Scheme: घर का सपना होगा पूरा, डीडीए लेकर आ रही हाउसिंग स्कीम, जानिये क्या होगा रेट्स

DDA Housing Scheme: DDA अगले महीने 15,000 फ्लैट्स के लिए हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी में है. आवेदक 2014 के रेट पर इन्हें खरीद सकते हैं.

DDA Housing Scheme: Delhi Development Authority( DDA) अगले महीने 15,000 फ्लैट्स के लिए हाउसिंग स्कीम ( Housing Scheme) लाने की तैयारी में है. इस स्कीम में पिछली स्कीमों के सरेंडर किये गये फ्लैट्स, रिजेक्ट और अनअलॉटेड फ्लैट्स ऑफर किए जाएंगे.  ये फ्लैट पुरानी दरों पर ही ऑफर किए जाएंगे. DDA की हाउसिंग स्कीम में कोई  नया फ्लैट नहीं होगा और आवेदक 2014 के रेट पर इन्हें खरीद सकते हैं. 

एलजी की मंजूरी का इंतजार

माना जा रहा है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में इस हाउसिंग को लॉन्च करने के लिये मीटिंग होनी थी लेकिन फिलहाल ये टल गया है लेकिन जल्द ही इसे मंजूरी दी जा सकती है. नई स्कीम में वसंत कुंज, द्वारका, जसोला और नरेला आदि में स्थित फ्लैट्स ऑफर किए जाएंगे. इनमें से अधिकांश नरेला में एक बेडरूम या ईडब्ल्यूएस कैटगरी के फ्लैट्स होंगे.  

DDA दिल्ली के अलग-अलग इलाके में बहुत से फ़्लैट बना रही है.  DDA द्वारका में थ्री बेड रूम फ़्लैट के साथ पेंटहाउस भी बना रही है, लेकिन वे सब इस हाउसिंग स्कीम में शामिल नहीं है. डीडीए रियल एस्टेट सेक्टर में सुधार के बाद इन फ्लैट्स को हाउसिंग स्कीम लाकर बेचेगी. 

कहां-कहां मिलेंगे फ्लैट

2019 में आई स्कीम में नरेला में एक बेडरूम वाले फ्लैट की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक रखी गई थी जबकि वसंत कुंज में 3 बेडरूम वाले फ्लैट की कीमत 1.7 करोड़ रुपये रखी गई थी. लेकिन 8400 अलॉटेड फ्लैट्स में से करीब 3,000 फ्लैट्स एक महीने के भीतर ही लौटा दिए गए थे. इनमें से अधिकांश नरेला में एक बेडरूम के फ्लैट थे.

2014 में डीडीए ने करीब 25,000 फ्लैट्स की हाउसिंग स्कीम लेकर आई थी.  इनकी कीमत 7 लाख से 1.2 करोड़ रुपये रखी गई थी. डीडीए 2017 में भी 12,000 फ्लैट्स की बिक्री के लिए भी स्कीम लेकर आई थी तब भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इस साल जनवरी में भी डीडीए स्कीम लेकर आई थी. इसके तहत 1354 फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए थे और डीडीए को इसके लिए 22,752 आवेदन मिले थे. इसके लिए 10 मार्च को ड्रॉ निकाला गया था. 

ये भी पढ़े: 

China Richest Country: जानिए कैसे अमेरिका को पीछे छोड़कर चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश

Finance Ministry : 2022-23 बजट पेश होने से पहले सरकार ने मंगाये नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के लिये आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget