SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
SBI बैंक में अगर आपका अकाउंट है तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. बैंक के लाखों ग्राहकों का डेटा लीक होने का दावा सामने आया है, लेकिन अभी तक इस मामले पर SBI की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

देश के सबसे बड़े बैंक SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक होने का दावा किया गया है. 'Siriusim' नाम के एक हैकर ग्रुप ने कहा है कि उसके पास 3 लाख 75 हजार अकाउंट्स की डिटेल और 2722 PDF फाइलें हैं. इसकी जानकारी साइबर सिक्योरिटी अकाउंट CyberPulse56 ने X पर दी है.
लीक हुए डेटा में ग्राहकों की पर्सनल जानकारी, लोन एप्लीकेशन, अकाउंट खोलने के फॉर्म, पते और डॉक्यूमेंट्स शामिल बताए जा रहे हैं. अभी ये दावा पूरी तरह वेरिफाइड नहीं है, SBI ने भी इस पर जवाब नहीं दिया है, लेकिन अगर ये सच निकला तो इससे लोगों की पहचान चोरी, बैंक फ्रॉड और फर्जी लोन के मामले बढ़ सकते हैं.
कौन-कौन सी जानकारी लीक होने का दावा?
रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें ग्राहकों की कई जानकारी शामिल हो सकती है, जैसे...
- सबसे पहले तो लीक हुए डेटा में ग्राहकों की पर्सनल डिटेल्स
- इसके अलावा बैंक अकाउंट खोलने से जुड़े दस्तावेज.
- वहीं लोन के फॉर्म भी है.
- साथ ही ग्राहकों के एड्रेस से जुड़ी जानकारी भी हो सकती है.
यानी अगर ये डेटा सही साबित होता है तो इसका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए भी किया जा सकता है, लेकिन अहम बात ये है कि अब ग्राहकों को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए.
ग्राहकों को बरतनी चाहिए सावधानी
- SBI ग्राहकों को अब किसी भी अनजान कॉल, लिंक या फिर मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है.
- वहीं किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके उसके साथ अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें.
- साथ ही अपने ATM PIN को भी किसी के साथ बिल्कुल सांझा न करें.
- अगर आपके बैंक अकाउंट में कोई लेन-देन होती है, जिसके बारे में आपको नहीं पता है तो उसे नजरअंदाज न करें.
- इसकी जानकारी तुरंत अपने बैंक को दें.
SBI ने क्या कहा?
बड़ी बात ये है कि फिलहाल SBI की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया,इसलिए अभी ये कहना सही है कि सच में ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है या फिर नहीं.
कैसे पता चलेगा खाते का गलत इस्तेमाल हुआ?
अगर किसी ग्राहक की बैंकिंग डिटेल्स का गलत इस्तेमाल किया जाता है तो इसके बारे पता चल सकता है, जैसे अगर आपके बैंक अकाउंट से बिना किसी जानकारी के पैसे कट जाते हैं. वहीं अगर किसी तरह की कोई अनजान ट्रांजैक्शन से जुड़ा मैसेज आपके फोन पर आना.
वहीं अगर कोई बैंक से पैसे निकलने की कोशिश कर रहा है तो आपके फोन पर अचानक OTP आना. वहीं अगर बैंक अकाउंट में लॉगिन से जुड़ा कोई अलर्ट मिले तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें. अगर किसी तरह की ठगी होती है तो बैंक और नेशनल क्राइन रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं.
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?






















