एक्सप्लोरर

नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश

नेपाल ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बाद PriyaGold बिस्किट के आयात, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगाई है. जानें FSSAI की कार्रवाई और स्टॉक हटाने के आदेश की पूरी जानकारी मौजूद है.

चाय के साथ बिस्किट खाना बहुत से लोगों की रोज की आदत है, लेकिन अब भारत के लोकप्रिय बिस्किट ब्रांड प्रियागोल्ड को लेकर बड़ी खबर आई है. नेपाल ने प्रियागोल्ड बिस्किट के आयात, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी है. नेपाल के अधिकारियों ने इसे तय मानकों से कम गुणवत्ता वाला बताया है. ये फैसला भारत में खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI की कार्रवाई के बाद लिया गया है.

इस मामले में बिस्किट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड पर गंभीर खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. नेपाल ने व्यापारियों और आयातकों से बाजार में मौजूद स्टॉक हटाने और इसकी बिक्री रोकने को कहा है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पूरा मामला क्या है और प्रियागोल्ड पर कार्रवाई क्यों हुई?

क्यों लगा बिस्किट पर बैन?
नेपाल के FTQCD ने 19 अक्टूबर को नोटिस जारी कर प्रियागोल्ड बिस्किट के आयात, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगाई. विभाग ने बिस्किट को तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं माना. इस फैसले के पीछे भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI की ओर से की गई कार्रवाई को आधार बनाया गया.

नेपाल के विभाग के मुताबिक, ये कदम लोगों की सेहत और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. विभाग ने संबंधित कारोबारियों और उपभोक्ताओं से भी कहा है कि वो इस बिस्किट का आयात और बिक्री न करें.

बिस्किट में मिलाया गया पशु का चारा?
इस मामले में सबसे गंभीर बात बिस्किट बनाने में पशुओं के चारे में इस्तेमाल होने वाले ब्रान के उपयोग से जुड़ी है. FSSAI ने सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्लांट का निरीक्षण किया था. नियामक के मुताबिक, जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर कमियां सामने आईं. इसके बाद कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई और उसका लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया.

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कार्रवाई नियामक की ओर से सामने आई शिकायतों और जांच के आधार पर हुई है. मामले में कंपनी की ओर से कोई जवाब या सफाई सामने आती है, तो उसे भी ध्यान में रखना जरूरी होगा.

स्टॉक हटाने का मिला आदेश?
नेपाल के खाद्य विभाग ने सिर्फ नए बिस्किट के आयात पर रोक नहीं लगाई है, बल्कि बाजार में पहले से मौजूद स्टॉक को लेकर भी निर्देश दिए हैं. विभाग ने अधिकृत आयातकों और खाद्य कारोबारियों से कहा है कि अगर उनके पास प्रियागोल्ड बिस्किट का स्टॉक है तो उसे तुरंत वापस मंगाकर बाजार से हटाया जाए. साथ ही, इसकी बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं. इसका मतलब अब नेपाल में फिलहाल दुकानदार इस ब्रांड के बिस्किट को बेच नहीं सकेंगे. 

आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए 

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget