एक्सप्लोरर

कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस राज्य में DA का तोहफा, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

DA Hike: डिअरनेस अलाउंस और डिअरनेस रिलीफ में इजाफे का फैसला 1 अप्रैल, 2024 से लागू माना जाएगा. इसके साथ ही राज्य सरकार ने योग्यश्री योजना का दायरा भी बढ़ाने का ऐलान किया है.

DA Hike: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को चुनाव बाद डिअरनेस अलाउंस (Dearness Allowance) और डिअरनेस रिलीफ (Dearness Relief) का तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को लागू कर दिया है. राज्य सरकार ने बताया है कि यह फैसला 1 अप्रैल, 2024 से लागू माना जाएगा. राज्य वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी कि इससे पहले यह फैसला 1 मई से लागू होने वाला था. अब बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई की सैलरी के साथ ही मिलेगा. 

जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी 

मान लीजिए किसी कर्मचारी की मौजूदा सैलेरी 35,000 रुपये के करीब है. जिसमें उसे 10 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था जो कि 3500 रुपये बनता है. लेकिन प्रदेश सरकार के 14 फीसदी महंगाई करने के बाद उसे कुल 35910 रुपये वेतन में मिलेगा जिसमें 4410 रुपये महंगाई भत्ता शामिल है. अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 1 लाख रुपये का वेतन मिलता है. तो उसमें 10 फीसदी महंगाई भत्ते के तौर पर फिलहाल 10,000 रुपये मिल रहा था. लेकिन महंगाई भत्ते के 14 फीसदी होने के बाद 12,600 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा यानि हर महीने 2600 रुपये ज्यादा. अब कुल वेतन हर महीने 1 लाख रुपये से बढ़कर 102600 रुपये वेतन मिलेगा.


कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस राज्य में DA का तोहफा, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

14 लाख राज्य कर्मचारियों को होगा लाभ 

पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले से राज्य के लगभग 14 लाख कर्मचारियों, सभी स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कर्मचारी और पेंशनधारियों को लाभ होगा. साल 2024 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दो बार डीए में इजाफा कर चुकी हैं. पहले राज्य सरकार ने जनवरी में डीए बढ़ाया था. इसके बाद फरवरी में बजट के दौरान डीए में इजाफे का ऐलान किया गया था. इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों को अब 14 फीसदी डीए मिलने लगेगा. 

ममता बनर्जी ने योग्यश्री योजना को सफल बताया 

उधर, ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर योग्यश्री योजना (Yogyashree Scheme) की तारीफ करते हुए लिखा कि हमने राज्य के एससी/एसटी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए इसे शुरू किया था. इससे हमारे छात्रों को बहुत लाभ पहुंचा है. अब इस योजना में अल्पसंख्यक, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लड़के और लड़कियों को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने लिखा कि योग्यश्री योजना की मदद से साल 2024 में जेईई (एडवांस्ड) में 23 रैंक (13 आईआईटी सीटों सहित), जेईई (मेन) में 75 रैंक, डब्ल्यूबीजेईई में 432 रैंक और एनईईटी में 110 रैंक मिलीं.

ये भी पढ़ें 

SBI: देश का सबसे बड़ा बैंक जुटाएगा 3 अरब डॉलर, जानिए क्या होगा इन पैसों से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget