एक्सप्लोरर

ATM Charges: एटीएम से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा, ऑपरेटर्स ने की चार्ज बढ़ाने की मांग

Bank ATM Fees: एटीएम से पैसे की निकासी करने वाले ग्राहकों को आने वाले दिनों में यह महंगा पड़ने वाला है. एटीएम ऑपरेटर्स चार्ज को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं...

कैश के लिए एटीएम का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है. ऐसे ग्राहकों को आने वाले दिनों में झटका लग सकता है और एटीएम से कैश निकालना महंगा हो सकता है. इसका कारण है कि एटीएम ऑपरेटर्स चार्ज बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

ग्राहकों पर पड़ेगा ये असर

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एटीएम ऑपरेटर्स ने इंटरचेंज फी को बढ़ाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने रिजर्व बैंक और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई से संपर्क किया है. इंटरचेंज फी उस शुल्क को कहते हैं, जिसका भुगतान ग्राहक एटीएम से कैश निकासी की एवज में करते हैं. अगर इस चार्ज को बढ़ाया जाता है तो एटीएम से कैश निकालने पर ग्राहकों को ज्यादा शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा.

इतना बढ़ाने की हो रही मांग

एटीएम ऑपरेटर्स के संगठन कंफेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री यानी सीएटीएमआई का कहना है कि इस चार्ज (इंटरचेंज फी) को अधिकतम 23 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन तक बढ़ाया जाना चाहिए. एटीएम मैन्युफैक्चरर एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज का कहना है कि उसने इंटरचेंज फी को बढ़ाकर 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन करने की मांग की है, लेकिन कई अन्य ऑपरेटर्स की मांग 23 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन करने की है.

3 साल पहले हुआ था बदलाव

इंटरचेंज फी को आखिरी बार 2021 में बढ़ाया गया था. उस समय इंटरचेंज फी को 15 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन से बढ़ाकर 17 रुपये किया गया था. उसके बाद से चार्ज 17 रुपये ही है. ऑपरेटर्स का कहना है कि चार्ज में पिछला बदलाल काफी अंतराल के बाद किया गया था, लेकिन इस बार देरी नहीं होगी. उनका मानना है कि अब जल्दी ही इसमें बदलाव संभव है.

क्या है इंटरचेंज फी?

इंटरचेंज फी का भुगतान एक बैंक के द्वारा दूसरे बैंक को किया जाता है. मान लीजिए कि एटीएम कार्ड एसबीआई का है और एटीएम मशीन पीएनबी का. ऐसे में होने वाले ट्रांजेक्शन के बदले में एसबीआई की ओर से इंटरचेंज फी का भुगतान पीएनबी को किया जाएगा. बैंक अंतत: इस चार्ज का भार ग्राहकों पर ट्रांसफर करते हैं.

ये भी पढ़ें: महज 100 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी में कैसे हुई 101 करोड़ की ये प्रॉपर्टी डील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget