एक्सप्लोरर

Crypto Market Crash: क्रिप्टो बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 1.2 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा

क्रिप्टो बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 6 सप्ताह में क्रिप्टो बाजार से निवेशकों को लगभग 1.2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • क्रिप्टो बाजार में 6 सप्ताह में 1.2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
  • बिटकॉइन 7 महीने में पहली बार 90,000 डॉलर के नीचे जा चुका।
  • ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से कीमतें गिरीं।
  • हालांकि, बुधवार को कुछ क्रिप्टो में मामूली तेजी देखी गई।

Crypto Market Today: क्रिप्टो बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 6 सप्ताह में क्रिप्टो बाजार से निवेशकों को लगभग 1.2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. दुनिया की सबसे पुरानी और फेमस क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन भी लगातार गिर रही है.

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल की शुरुआत से अब तक 30 फीसदी की गिरावट है. बिटकॉइन 7 महीने में पहली बार  90,000 डॉलर के नीचे के लेवल पर पहुंच गया था. क्रिप्टो के निवेशक चुपचाप बाजार से निकल रहे हैं. जिसका सीधा असर इसकी कीमतों पर पड़ रहा है. बुधवार के कारोबारी दिन भी बिटकॉइन की कीमत में 1.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही थी और यह 90,301 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. 

क्यों गिर रही है कीमत?

क्रिप्टो में जारी गिरावट के पीछे ट्रंप प्रशासन का क्रिप्टो फ्रेंडली रुख का कम होना हो सकता है. अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद का कम होना, ईटीएफ निकासी और बड़े निवेशकों की मुनाफा वसूली इसकी मुख्य वजह हो सकती है.

लगातार हो रही गिरावट का असर यह है कि, बड़े ट्रेडर और संस्थाएं बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो करेंसी पर भी दांव लगाने से बच रहे हैं. कुछ बाजार विशेषज्ञों का मानना हैं कि, यह स्थिति एक तरह से नए क्रिप्टो विंटर की शुरुआत हो सकती है. वहीं कुछ जानकारों को लगता हैं कि, जोखिम कम होने के बाद क्रिप्टो मजबूत रिकवरी कर सकता है.

क्रिप्टो बाजार का हाल

बुधवार को खबर लिखे जाने तक, बिटकॉइन 90,503 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. जो पिछले दिन की तुलना में 0.54 फीसदी की तेजी दिखाता है. वहीं, एथेरियम 3,023.75 डॉलर और टीथर 0.9992 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. एथेरियम में 0.62 प्रतिशत और टीथर में 0.04 फीसदी की उछाल देखी जा रही थी. 

सोलाना में 1.52 फीसदी की तेजी थी और यह 138.21 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी. बीएनबी में भी तेजी देखी है और यह 1.41 प्रतिशत की उछाल लिए 922.06 डॉलर पर कारोबार कर रही थी. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: शादी सीजन से पहले लौटी सोने की खोई चमक, जानें अपने शहर का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget