एक्सप्लोरर

Crude Oil Fall: मंदी की आहट? 5 फीसदी गिरा कच्चा तेल, शेयर बाजारों में हाहाकार, डरावने हैं ये आंकड़े!

Crude Oil Prices: पूरी दुनिया में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ रही है और तमाम एजेंसियां व एक्सपर्ट मंदी के बढ़ते खतरों के प्रति आगाह कर रहे हैं. इन सब के बीच इन्वेस्टर्स की हालत खराब है...

साल 2023 आर्थिक लिहाज से दुनिया के लिए ठीक नहीं साबित हो रहा है. पिछले साल से जारी छंटनी की रफ्तार के बाद अमेरिका से शुरू हुए बैंकिंग संकट (US Banking Crisis) ने पूरी दुनिया को आर्थिक मंदी की दहलीज पर ला दिया है. इनके अलावा आर्थिक मोर्चे पर हो रहे डेवलपमेंट भी इन्वेस्टर्स और एक्सपर्ट्स की नींदे उड़ा रहे हैं. इन कारणों से मंगलवार को कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Prices) में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

इतनी हो गईं कीमतें

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई. कच्चा तेल के अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का वायदा भाव 3.99 डॉलर यानी 5 फीसदी कम होकर 75.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. इसी तरह अमेरिकी स्टैंडर्ड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का भाव 4 डॉलर यानी 5.3 फीसदी टूटकर 71.66 डॉलर प्रति बैरल रह गया.

5 सप्ताह में सबसे कम

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कच्चा तेल के भाव में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट में से एक है. शुरुआती जनवरी के बाद से क्रूड ऑयल का भाव एक दिन में 5 फीसदी से ज्यादा नहीं टूटा है. इस भारी-भरकम गिरावट के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें 5 सप्ताह में सबसे कम हो गई हैं.

इन कारणों ने बढ़ाई चिंता

बैंकिंग संकट के चलते पहले से परेशान इन्वेस्टर्स की चिंताएं और बढ़ गई हैं. अमेरिका की वित्त मंत्री के एक हालिया बयान ने हर किसी को हलकान कर दिया है. अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन (Janet Yellen) ने हाल ही में बताया था कि अमेरिकी सरकार के हाथ एक महीने में खाली हो सकते हैं और ऐसे में कर्ज की किस्तें चुकाने में डिफॉल्ट की स्थिति सामने आ सकती है. दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed Reserve) ने प्रतिकूल होते हालात के बाद भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का संकेत दिया है. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) भारतीय समयानुसार बुधवार रात में इस संबंध में ऐलान करेंगे.

लुढ़क गए शेयर बाजार

इन कारणों से इन्वेस्टर्स ने चारों ओर से पैसे निकालने शुरू कर दिए. इन्वेस्टर्स की अफरा-तफरी से सिर्फ कच्चे तेल को ही नुकसान नहीं हुआ, बल्कि शेयर बाजारों को भी भारी गिरावट का सामना करना पड़ा. अमेरिकी शेयर बाजार के लिए मंगलवार काफी बुरा दिन साबित हुआ. एसएंडपी500 (S&P 500) और नास्डैक (Nasdaq) दोनों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. बाजार को ऐसी आशंका है कि फेड रिजर्व ब्याज दरों को इस बार भी 0.25 फीसदी बढ़ा सकता है. अगर ऐसा होता है तो बाजार के ऊपर आगे भी दबाव बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें: अडानी के बाद लगा इनका नंबर, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने उड़ा दी 10 बिलियन डॉलर दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

176 करोड़ सैलरी लेते हैं HCLTech के विजय कुमार, टॉप पर, एन चंद्रशेखरन ने कितना कमाया?
176 करोड़ सैलरी लेते हैं HCLTech के विजय कुमार, टॉप पर, एन चंद्रशेखरन ने कितना कमाया?
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
Dry Days in August: अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget