एक्सप्लोरर

Carl Icahn Hindenburg: अडानी के बाद लगा इनका नंबर, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने उड़ा दी 10 बिलियन डॉलर दौलत

Carl Icahn Networth Drop: अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इससे पहले जनवरी में भारतीय कारोबारी समूह अडानी ग्रुप को निशाने पर लिया था. समूह अभी तक झटके से उबर नहीं पाया है...

अडानी समूह (Adani Group) के खिलाफ जनवरी महीने में विवादास्पद रिपोर्ट लाकर चर्चित हुए अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अब एक और धनकुबेर को निशाने पर लिया है. हिंडनबर्ग रिसर्च कर रिपोर्ट आने के बाद अडानी की तरह इनकी भी दौलत एक झटके में काफी कम हो गई है. शॉर्ट सेलर फर्म ने अडानी के बाद ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोरसी (Jack Dorsey) की कंपनी ब्लॉक (Block Inc) को भी टारगेट किया था.

हिंडनबर्ग ने लगाया ये आरोप

ताजा मामले में हिंडनबर्ग रिसर्च के निशाने पर आए हैं कॉरपोरेट एक्टिविस्ट कार्ल इकान (Carl Icahn). हिंडनबर्ग ने उनकी इन्वेस्टमेंट कंपनी इकान एंटरप्राइजेज एलपी (Icahn Enterprises LP) के खिलाफ रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पोंजी जैसे इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को अपनाने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट सामने आने के बाद कार्ल इकान की दौलत सिर्फ मंगलवार को एक दिन में ही 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा कम हो गई.

इतना गिरा शेयरों का भाव

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद इकान एंटरप्राइजेज एलपी के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट आई. यह पब्लिकली ट्रेडेड लिमिटेड पार्टनरशिप कंपनी कार्ल इकान की होल्डिंग कंपनी के रूप में काम करती है. इसके शेयरों के भाव में भारी गिरावट आने से इकान की दौलत में 3.1 बिलियन डॉलर की गिरावट आई.

यहां भी हुआ बड़ा नुकसान

शॉर्ट सेलर फर्म ने इकान एंटरप्राइजेज में कार्ल इकान की उस हिस्सेदारी पर भी विस्तार से चर्चा की, जिन्हें गिरवी रखकर लोन लिया गया है. पहले इनके मार्जिन को ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के द्वारा नेटवर्थ तय करने में कैलकुलेट नहीं किया जाता था. अब इंडेक्स इसे भी शामिल करने लगा है. इस तरह कार्ल इकान की नेटवर्थ के कैलकुलेशन में यहां से अतिरिक्त 7.3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. इस तरह उनकी दौलत एक दिन में 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा गिर गई.

अब इतनी रह गई दौलत

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर कार्ल इकान इस रिपोर्ट के आने से पहले करीब 25 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के 58वें सबसे अमीर व्यक्ति थे. हालांकि रिपोर्ट आने के बाद उनकी दौलत में 41 फीसदी की गिरावट आई और यह कम होकर 14.6 बिलियन डॉलर रह गई. इसके बाद कार्ल इकान दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप-100 से भी बाहर हो गए. अब वह इस सूची में 119वें पायदान पर हैं.

2023 में ये 2 लोग हो चुके हैं शिकार

कार्ल इकान हिंडनबर्ग रिसर्च के निशाने पर आने वाले पहले रईस नहीं हैं. हिंडनबर्ग ने इस साल की शुरुआत में भारतीय कारोबारी समूह अडानी ग्रुप को निशाने पर लिया था. रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई थी और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप3 से फिसलकर टॉप30 से भी बाहर हो गए थे. उसके बाद हिंडनबर्ग ने जैक डोरसी की ब्लॉक इंक को भी निशाना बनाया था. हिंडनबर्ग किसी पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी के शेयरों को शॉर्ट करने के बाद उसे निशाना बनाते हुए रिपोर्ट जारी करती है और इसी तरह से पैसे बनाती है.

ये भी पढ़ें: ईपीएफओ ने फिर से बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक मिलेगा ज्यादा पेंशन वाली स्कीम का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget