एक्सप्लोरर

अगर अमेरिका के दबाव में आए तो... अब चीन ने दी दुनिया को धमकी, कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बीजिंग का नुकसान

Trump Tariff: चीन ने उन सभी देशों को धमकी दी है जो चीन के हित पर अमेरिकी टैरिफ से छूट पाने की उम्मीद में बैठे हुए हैं. चीन ने कहा कि समझौते से चीन को नुकसान हुआ, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Trump Tariff: चीन ने सोमवार को उन सभी देशों को धमकी दी है जो अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने के बारे में सोच रहे हैं. चीन का ऐसा मानना है कि इससे बीजिंग को नुकसान होने की संभावना है. इधर, ट्रंप भी चीन के साथ व्यापार कम करने के बदले टैरिफ पर छूट देने की बात की है. इससे दोनों देशों में तनातनी और बढ़ गई है. चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि चीन की कीमत पर हुए किसी भी समझौते का जवाब दृढ़ता व रेसिप्रोकल तरीके से दिया जाएगा. 

टैरिफ पर कई देशों की अमेरिका से बातचीत

चीन का कहना है कि बेशक दूसरे देश अमेरिका के साथ बात कर अपने व्यापारिक और आर्थिक मतभेदों को सुलझाएं, लेकिन अगर किसी तरह के समझौते से चीन को नुकसान हुआ, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चीन ने यह चेतावनी एक ऐसे में दी है जब वह खुद अमेरिका के साथ बातचीत करने की तैयारी में है.

वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप टैरिफ पर बातचीत करने के बहाने से अपने इकोनॉमिक पार्टनर्स पर चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते को कम करने और वहीं की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री पर लगाम कसने के लिए दबाव डालना चाहते थे. इस वक्त टैरिफ पर छूट को लेकर 70 से अधिक देशों के साथ ट्रंप प्रशासन की बातचीत चल रही है. 

चीन ने दे डाली चेतावनी

सोमवार को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने दूसरे के हित की कीमत पर अपना स्वार्थ निकालने वाले देशों को चेतावनी दी है. चीन उन सभी देशों को निशाना बनाएगा जो बीजिंग को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिकी दबाव में आएंगे.

दुनिया के कई देशों को टैरिफ से अस्थायी राहत देते हुए ट्रंप ने चीनी सामानों के आयात पर टैरिफ को बढ़ाकर 145 परसेंट कर दिया और चीन ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी आयात पर 125 परसेंट टैरिफ लगा दिया.

ट्रंप व्यापार के मोर्चे पर लंबे समय से चीन पर अमेरिका का शोषण करने का आरोप लगाते रहे हैं. अब वह टैरिफ लगाकर अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत बनाने और अमेरिका में नौकरियों को वापस लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. वह भविष्य में टैक्स में छूट के लिए भी टैरिफ का इस्तेमाल करना चाहते हैं.  

ये भी पढ़ें:

अमेरिकी बाजार के धराशायी होने के बाद अब एशियाई मार्केट में भी आई गिरावट, ट्रंप-फेड विवाद का दिख रहा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक
80% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां, क्वॉलिटी पर सरकार की गारंटी; कमाल का है यह ऐप
80% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां, क्वॉलिटी पर सरकार की गारंटी; कमाल का है यह ऐप
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget