एक्सप्लोरर

भारत के मुकाबले 3 गुना ज्यादा है चीन का रक्षा बजट, इस साल हुई 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी

Defense Budget: चीन ने शनिवार को अपने रक्षा बजट में 7.1 फीसदी की वृद्धि कर इसे 230 अरब डॉलर करने का प्रस्ताव किया है जो पिछले साल 209 अरब डॉलर था. अब उसका रक्षा बजट भारत के मुकाबले तीन गुना है.

Defense Budget: चीन (China) ने शनिवार को अपने रक्षा बजट में 7.1 फीसदी की वृद्धि कर इसे 230 अरब डॉलर करने का प्रस्ताव किया है जो पिछले साल 209 अरब डॉलर था. अब उसका रक्षा बजट भारत के मुकाबले तीन गुना है. प्रधानमंत्री ली केकियांग द्वारा चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) में शनिवार को पेश मसौदा बजट के हवाले से बताया कि चीन की सरकार ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 1,450 अरब युआन के रक्षा बजट का प्रस्ताव किया है जो पिछले साल के मुकाबले 7.1 फीसदी अधिक है.

संसद में पेश की रिपोर्ट
चीन द्वारा रक्षा बजट में वृद्धि का प्रस्ताव हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसके द्वारा शक्ति प्रदर्शन की बढ़ती घटनाओं के बीच आया है. चीन के प्रधानमंत्री ने संसद में पेश कार्य रिपोर्ट में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की युद्ध तैयारी को वृहद तरीके से मजबूत’ करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा के लिए पीएलए को दृढ़ और लचीले तरीके से सैन्य संघर्ष करने की जरूरत है.

भारत के मुकाबले 3 गुना ज्यादा है बजट
इस वृद्धि के साथ चीन का रक्षा बजट भारत के रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये (लगभग 70 अरब डॉलर) के मुकाबले तीन गुना हो गया है. रक्षा बजट के अलावा चीन का आंतरिक सुरक्षा बजट अलग है जो अक्सर रक्षा खर्च से अधिक होता है.

पिछले साल 200 अरब डॉलर के पार था
पिछले साल चीन का रक्षा बजट 200 अरब डॉलर के पार गया था. चीन ने वित्त वर्ष 2021 में अपने रक्षा बजट में 6.8 फीसदी की वृद्धि की थी, जिससे उसका कुल रक्षा बजट 209 अरब डॉलर हो गया था. राष्ट्रपति शी चिनफिंग के 2012 में सत्ता में आने के बाद से बीते वर्षों में रक्षा खर्च बढ़ा है. अमेरिका के बाद चीन रक्षा बजट पर खर्च करने के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है.

GDP किया 5.5 फीसदी
संसद में पेश कार्य रिपोर्ट में केकियांग ने शनिवार को अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लक्ष्य इस साल के लिए घटाकर 5.5 फीसदी कर दिया जो पिछले वर्ष 6.1 फीसदी था. वर्ष 2021 में चीन की अर्थव्यवस्था 8.1 फीसदी बढ़कर 18000 अरब डॉलर हो गई. वृद्धि की रफ्तार चीन की सरकार के छह फीसदी के लक्ष्य से कहीं आगे निकल गई. केकियांग ने कहा कि चीन का लक्ष्य 2022 में 1.1 करोड़ से अधिक रोजगार के सृजन का है.

यह भी पढ़ें:
बेटी की शादी के खर्चे की रहती है टेंशन तो LIC की इस स्कीम में करें Invest, 130 रुपये के निवेश पर मिलेंगे 27 लाख रुपये

Credit Card के बिल पेमेंट में हो गई देरी, सिबिल स्कोर पर पड़ा बुरा असर तो इस तरह करें ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget