एक्सप्लोरर

Budget 2023-24: वर्चुअल प्री-बजट मीटिंग को लेकर सेंट्ल ट्रेड यूनियनों ने वित्त मंत्री को पत्र लिखकर जताई कड़ी आपत्ति!

Budget 2023-24: प्री-बजट कसंलटेशन में 12 ट्रेड यूनियन हिस्सा ले रहे हैं इसके बावजूद केवल 75 मिनट बैठक के लिए समय तय किया गया है. जिसे लेकर यूनियनों ने अपना विरोध दर्ज कराया है.

Budget 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2023-24 वित्त वर्ष के लिए पेश होने वाले बजट को लेकर अलग अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ प्री-बजट मीटिंग कर रही हैं. कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद भी ये मीटिंग वर्चुअल तौर पर हो रही है. ट्रेड यूनियनों के साथ भी 28 नवंबर, 2022 को वर्चुअल बैठक होना वाली है जिसे लेकर देश के बड़े यूनियनों ने कड़ा विरोध प्रकट किया है. 

वित्त मंत्री को पत्र लिखकर जताया विरोध 
सेंट्रल ट्रेड यूनियनों की तरफ से वित्त मंत्री को पत्र लिखकर वर्चुअल तरीके से प्री-बजट मीटिंग किए जाने को लेकर नाखुशी जाहिर की गई है. पत्र में इन यूनियनों ने वित्त मंत्री से कहा है कि कोरोना से बंदिशों में पूरी तरीके से ढील दिए जाने के बावजूद वर्चुअल तरीके से ये बैठक बुलाई गई है. इन यूनियनों ने इस बात पर भी आपत्ति जाहिर की है कि प्री-बजट कसंलटेशन में 12 ट्रेड यूनियन हिस्सा ले रहे हैं इसके बावजूद केवल 75 मिनट बैठक के लिए समय तय किया गया है. पत्र में लिखा गया है कि श्रम मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल 12 मजदूर संगठन हैं और अगर रिवाज के हिसाब से शुरुआती भाषण को इसमें जोड़ लिया जाए तो हर एक ट्रेड यूनियन को अपनी बात रखने के लिए 5 मिनट या उससे कम का समय दिया गया है. 

फिजिकल बैठक की मांग 
सेंट्रल ट्रेड यूनियनों से वित्त मंत्री से कहा कि श्रम संगठनों जैसे प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ जो समाज के सबसे प्रोडक्टिव वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो वास्तव में जीडीपी और अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा वैल्यू क्रिएट कर रहे हैं ऐसे में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में इस प्रकार बैठक करना कहां तक ये तर्कसंगत है. ऐसे में हम सरकार के रिवाज वाले दृष्टिकोण के खिलाफ अपना जोरदार विरोध प्रकट करते हैं. ट्रेड यूनियनों ने वित्त मंत्री से फैसले पर पुनर्विचार करते हुए आग्रह किया है कि ट्रेड यूनियनों के साथ बजट पूर्व बैठक में प्रभावी परामर्श के लिए उचित समय-आवंटन के साथ आमने सामने बैठकर बातचीत किया जाए.

केवल 75 मिनट होगी बैठक 
वित्त मंत्री को ये पत्र भारतीय मजदूर संघ को छोड़  इंटक (INTUC) एटक (AITUC) एचएमएस ( HMS) सीटू ( CITU ) समेत 10 संगठनों की तरफ से लिखा गया है. 28 नवंबर 2022 को ट्रेड यूनियनों के साथ प्री बजट बैठक सुबह 11 बजे से 12.15 बजे तक के लिए बुलाई गई है.

ये भी पढ़ें 

Amazon Black Friday Protest: बेहतर वेतन की मांग को लेकर 40 देशों में अमेजन के खिलाफ मेगा प्रदर्शन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget