एक्सप्लोरर

Amazon Black Friday Protest: बेहतर वेतन की मांग को लेकर 40 देशों में अमेजन के खिलाफ मेगा प्रदर्शन!

Amazon Black Friday Protest: 40 देशों में कर्मचारी मेक अमेजन पे (Make Amazon Pay) के नाम से मुहिम चला रहे हैं.

Amazon Black Friday Protest: दुनियाभर के 40 देशों में अमेजन के हजारों कर्मचारी कंपनी के खिलाफ होने वाले धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे हैं. ये धरना प्रदर्शन को ब्लैक फ्राइडे सेल्स का नाम दिया गया है. ये Thanksgiving Day वाले दिन होने जा रहा है जिन दिन सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग लोग करते हैं. 

ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के साथ यूरोप के कई देशों में अमेजन के हजारों कर्मचारी बेहतर वेतन और कमरतोड़ महंगाई के चलते कॉस्ट ऑफ लिविंग क्राइसिस के मद्देनजर काम करने के लिए उचित माहौल  की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं. 40 देशों में कर्मचारी मेक अमेजन पे (Make Amazon Pay) के नाम से मुहिम चला रहे हैं. इस मुहिम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग देशों  के ट्रेड यूनियनों,पर्यावरण और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स का समर्थन हासिल है. इन यूनियनों की मांग है कि ये टेक कंपनियां कानून का सम्मान करते हुए उन कर्मचारियों से बात करें जो अपने काम को बेहतर बनाना चाहते हैं साथ ही कंपनी अपनी भयानक,असुरक्षित प्रथाओं को फौरन बंद करे. 

जर्मनी और फ्रांस के कर्मचारी यूनियन CGT और Ver.di प्रमुख यूरोपीय बाजारों में शिपमेंट को बाधित करने के इरादे से 18 प्रमुख गोदामों में एक साथ हड़ताल के साथ कर रही हैं. जर्मनी में Ver.di की Amazon समिति की प्रमुख मोनिका डि सिल्वेस्ट्रे ने कहा कि कर्मचारियों की उत्पादकता पर कंप्यूटर द्वारा बारिकी से नजर रखी जा रही है जिसे लेकर कर्मचारी परेशान हैं. जिसमें एल्गोरिदम से लक्ष्य निर्धारित किया जाता है कि वे प्रति घंटे कितने पैकेजों को संभालते हैं. कर्मचारी इसके चलते बेहद दबाव महसूस कर रहे हैं. उन्होंने यूरोप के राजनीतिक नेताओं से श्रमिक कानून को मजबूत किए जाने की मांग की है. 

यूनाइटेड किंग्डम में भी कर्मचारी प्रोटेस्ट कर रहे हैं. यहां के यूनियन का कहना है कि अमेजन के कर्मचारी ज्यादा काम कर रहे हैं और उन्हें उसके मुताबिक वेतन नहीं दिया जा रहा है. अमेरिका में 10 शहरों में प्रदर्शन होने वाला है. जिसमें अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस के न्यू यॉर्क  के घऱ के बाहर भी प्रदर्शन होने वाला है. भारत में भी कर्मचारी प्रदर्शन करने वाले हैं. जापान में टोक्यो में प्रदर्शन होने जा रहा है तो बांग्लादेश में अमेजन के सप्लाई चेन के सामने गार्मेंट्स वर्कर्स प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं.   

हालांकि अमेजन के प्रवक्ता का कहना है कि हम किसी भी क्षेत्र में परिपूर्ण नहीं हैं, लेकिन निष्पक्ष रूप से देखना चाहिए कि अमेजन इन महत्वपूर्ण मामलों पर क्या कर रहा है. तो पायेंगे कि हम अपनी भूमिका और प्रभाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी ने 2040 तक नेट जीरो ग्रीनहाउस गैस एमीशन का लक्ष्य रखा हुआ है. साथ ही कंपनी बेहतर वेतन के साथ बहुत सारे बेनेफिट्स कर्मचारियों को दे रही है जिससे हमारे कर्मचारी सुरक्षित और स्वस्थ रहें. 

ये भी पढ़ें : 

NSO Survey: शहरी इलाकों में जुलाई से सितंबर के बीच बेरोजगारी दर घटकर हुई 7.2 %, एक साल पहले थी 9.8%

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी, बुकिंग से पहले जान लें आपके शहर में आज कितनी है कीमत
LPG Price Today: गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी, बुकिंग से पहले जान लें आपके शहर में आज कितनी है कीमत
Petrol- Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज सस्ता हुआ या फिर नहीं बदले दाम
Petrol- Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज सस्ता हुआ या फिर नहीं बदले दाम
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget