एक्सप्लोरर

Cement Price Hike: सपनों का घर बनाना होगा और महंगा, कम डिमांड के बीच भी बढ़ रही सीमेंट की कीमत

Cement Price Hike: अगर आप घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो अब आपको सीमेंट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, क्योंकि कंपनियों ने इसकी कीमत में 12 से 13 फीसदी की बढ़ोतरी की है. 

Cement Price Hike: बढ़ती महंगाई के बीच सपनों का घर तैयार करने के अरमानों को झटका लगा है, क्योंकि पिछले महीने की तुलना में सीमेंट निर्माता कंपनियों ने इसकी कीमत में 12 से 13 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी का कारण मानसून में आई देरी से बढ़ी लागत की वजह से हुई है. लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. 

इस बढ़ोतरी के कारण पूरे भारत में सीमेंट की औसत कीमत 50 किलो बोरी के लिए 382 रुपये पर पहुंच गई है. पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सीमेंट की कीमत 326 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति बोरी पहुंच चुका है. हालांकि मानसून सीजन के दौरान देखा जाता है कि निर्माण की मांग कम होने से कीमत कम होती है, लेकिन सितंबर तिमाही के दौरान मांग कम होने के बाद भी कीमत में इजाफा हुआ है. 

मानसून खत्म होने पर और बढ़ेगी कीमत 

सीमेंट निर्माता कंपनियों की ओर से इसकी कीमत में बढ़ोतरी एक सख्त कदम है. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब मानसून खत्म हो जाएगा, तब सीमेंट की कीमत में और बढ़ोतरी देखी जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि सीमेंट की मांग बढ़ेगी. इसके अलावा, रॉ मैटेरियल की लागत में एक बार फिर बढ़ने से इसकी कीमत और ज्यादा हो रही है. 

रॉ मैटेरियल में आई इतनी बढ़ोतरी 

ईटी के रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट ने बताया कि पिछले तीन महीने के दौरान कोल प्राइस 15 फीसदी बढ़ा है और पेटकोक प्राइस 28 फीसदी बढ़ा है. हालांकि साल दर साल की तुलना में इन दोनों की कीमत में गिरावट आई है. मार्च 2024 की तिमाही में परिचालन लागत में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. उम्मीद है कि​ वित्त वर्ष 2025 में सीमेंट की डिमांड ज्यादा तेजी से बढ़ेगी. 

बढ़ेगी कंपनियों की कमाई 

कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सीमेंट कंपनियां सीमेंट की बढ़ती कीमत को मैनेज करने में सक्षम होती हैं तो इनकी पोस्ट अर्निंग मौजूदा वित्त वर्ष से पहली छमाही में 800-900 रुपये प्रति टन से 1200-1300 रुपये प्रति टन होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें 

Yatra Online Share: यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ में पैसे लगाने वालों का नुकसान, 10 फीसदी डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget