एक्सप्लोरर

Yatra Online Share: यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ में पैसे लगाने वालों का नुकसान, 10 फीसदी डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग

Yatra Online Listing: यात्रा ऑनलाइन का आईपीओ 15 सितंबर को खुला था और सब्सक्रिप्शन के लिए 20 सितंबर तक उपलब्ध रहा था. कंपनी के आईपीओ का साइज 775 करोड़ रुपये था...

ट्रैवल संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी यात्रा ऑनलाइन के लिए शेयर बाजार की शुरुआत ठीक नहीं हुई है. हालिया आईपीओ के बाद यात्रा के शेयर आज बाजार पर 10 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए. इस तरह यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ में पैसे लगाने वाले इन्वेस्टर्स को पहले दिन ही अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ गया.

इस भाव पर लिस्ट हुए शेयर

यात्रा ऑनलाइन का शेयर एनएसई पर 127.50 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ. कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 135-142 रुपये तय किया था. इस तरह देखें तो अपर प्राइस बैंड की तुलना में एनएसई पर यात्रा के शेयरों की लिस्टिंग 10.2 फीसदी के डिस्काउंट के साथ हुई है. वहीं बीएसई पर यात्रा के शेयरों की लिस्टिंग 130 रुपये के भाव पर हुई.

इतना बड़ा था आईपीओ का साइज

यात्रा ऑनलाइन ने हाल ही में 775 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था. 15 सितंबर से 20 सितंबर तक खुले इस आईपीओ में फ्रेश शेयरों का इश्यू और ऑफर फोर सेल दोनों शामिल था. आईपीओ में 602 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 173 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल था. आईपीओ के बाद शेयरों को 25 सितंबर को अलॉट किया गया था. वहीं 26 सितंबर को रिफंड प्रोसेस हुए थे, जबकि सफल बोली लगाने वालों के खाते में 27 सितंबर को शेयर क्रेडिट किए गए थे.

हर लॉट पर इतने का नुकसान

यात्रा ऑनलाइन ने आईपीओ में लॉट का साइज 105 शेयरों का रखा था. इस तरह अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आईपीओ में हर निवेशक को कम से कम 14,910 रुपये लगाने की जरूरत थी. उसकी तुलना लिस्टिंग से करें तो एनएसई पर शेयर की शुरुआत 127.50 रुपये से हुई है. इसका मतलब हुआ कि लिस्टिंग पर हर लॉट की वैल्यू कम होकर 13,387.50 रुपये रह गई. यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को हर लॉट पर डेढ़-डेढ़ हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया.

जीएमपी से मिला था यही इशारा

लिस्टिंग के कुछ देर बाद यात्रा ऑनलाइन के शेयरों ने हल्की रिकवरी दिखाई, लेकिन करीब 5 फीसदी के नुकसान में ही कारोबार कर रहे थे. लिस्टिंग से पहल ग्रे मार्केट से इस बात का इशारा मिल रहा था कि यात्रा ऑनलाइन की शेयर बाजार की शुरुआत लगभग स्थिर रह सकती है. ग्रे मार्केट में यात्रा का प्रीमियम शून्य पर था.

ये भी पढ़ें: जवान रहने के लिए बेच दी 700 करोड़ की कंपनी, रोज 111 गोलियां खाता है ये अरबपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget