एक्सप्लोरर

CBDT Chairman: नितिन गुप्ता का बढ़ गया कार्यकाल, अगले साल जून तक बने रहेंगे सीबीडीटी के चेयरमैन

CDBT Chairman Appointment: सीबीडीटी के चेयरमैन नितिन गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उन्हें अगले साल जून तक फिर से नियुक्त करने का फैसला लिया है...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर नितिन गुप्ता को फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई. अब नितिन गुप्ता 30 जून 2024 तक सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे.

नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

मिनिस्ट्री ऑफ पर्सोनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशंस के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आधिकारिक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नितिन गुप्ता को सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी है. उन्हें कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर 2023 से 30 जून 2024 तक या अगले आदेश तक के लिए मान्य होगी.

नितिन गुप्ता को सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर फिर से नियुक्त करने के लिए रिक्रुटमेंट रूल्स में ढील दी गई है. विज्ञप्ति के अनुसार, नितिन गुप्ता को सामान्य नियमों व लागू शर्तों के आधार पर फिर से केंद्रीय कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति को मंजूरी मिलने का मतलब हुआ कि अगले साल जून तक नितिन गुप्ता ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी के चेयरमैन बने रहेंगे.


CBDT Chairman: नितिन गुप्ता का बढ़ गया कार्यकाल, अगले साल जून तक बने रहेंगे सीबीडीटी के चेयरमैन

आज समाप्त हो रहा था कार्यकाल

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है. सीबीडीटी की अगुवाई चेयरमैन करते हैं. इस बोर्ड में 6 सदस्य हो सकते हैं, जो स्पेशल सेक्रेटरी रैंक के होते हैं. सीबीडीटी के मौजूदा चेयरमैन नितिन गुप्ता का कार्यकाल आज ही समाप्त होने वाला था. हालांकि अब उन्हें 9 महीने का सेवा विस्तार मिल चुका है.

पिछले साल बने थे चेयरमैन

नितिन गुप्ता 1986 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर हैं. उन्हें पिछले साल जून में सीबीडीटी का चेयरमैन बनाया गया था. उनके कार्यकाल में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सबसे ज्यादा आईटीआर का रिकॉर्ड बनाया है. इस बार 7 करोड़ से ज्यादा आईटीआर फाइल किए गए हैं. इसके साथ ही रिटर्न की प्रोसेसिंग में लगने वाले समय को कम करने का श्रेय भी नितिन गुप्ता को जाता है.

ये भी पढ़ें: तो कल से ठप हो जाएगी अमेरिकी सरकार? जानिए क्या है यूएस गवर्नमेंट का शटडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget