एक्सप्लोरर

US Shutdown: तो कल से ठप हो जाएगी अमेरिकी सरकार? जानिए क्या है यूएस गवर्नमेंट का शटडाउन

US Govt Shutdown: अमेरिकी सरकार के सामने एक बार फिर से शटडाउन का संकट उपस्थित हो गया है और अब उसे टाल पाना लगभग नामुमकिन हो चुका है...

अमेरिका में अक्टूबर महीने की शुरुआत नए संकट के साथ होने वाली है. दरअसल अक्टूबर की पहली तारीख से अमेरिका के सामने जो सकंट आने वाला है, उसे शटडाउन कहा जाता है. इस संकट में अमेरिकी सरकार और अमेरिकी सरकार की एजेंसियां लगभग ठप हो जाती हैं. कुछ आपातकालीन सेवाओं को छोड़ बाकी फेडरल एजेंसियों का काम शटडाउन में रुक जाता है.

क्यों आई शटडाउन की नौबत?

अमेरिकी सरकार के शटडाउन को टालने के लिए 29 सितंबर को अहम वोटिंग हुई. ऐसी उम्मीद थी कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में फौरी उपाय को मंजूरी मिल सकती थी, जो फिलहाल 30 दिनों के लिए अमेरिकी सरकार के शटडाउन को टाल सकता था. हालांकि सारी उम्मीदें उस समय धरी की धरी रह गईं, जब हाउस में फौरी उपाय के पक्ष में सिर्फ 198 वोट आए, जबकि विरोध में 232 वोट.

हाउस में जिस उपाय को पेश किया गया था, उसमें फेडरल एजेंसियों के खर्च में कटौती और इमिग्रेशन पर रोक जैसे प्रावधान शामिल थे. इस कारण हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में पास होने के बाद भी सीनेट में अटकने का खतरा था, क्योंकि सीनेट में राष्ट्रपति जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत में है.

क्या है अमेरिकी शटडाउन?

जब-जब अमेरिकी सरकार की फंडिंग को लेकर गतिरोध पैदा होता है, अमेरिका में सरकार के शटउाउन होने की नौबत आ जाती है. हालिया सालों में यह बार-बार दोहराई जाने वाली घटना बन गई है. ऐसी स्थिति में सारे नेशनल पार्क बंद हो जाते हैं. फेडरल गवर्नमेंट के करीब 40 लाख कर्मचारियों का वेतन रुक जाता है. वैज्ञानिक शोध कार्यों समेत कई ऐसी गतिविधियां प्रभावित हो जाती हैं, जो फेडरल गवर्नमेंट की फंडिंग से चलती हैं.

इससे पहले कब हुआ शटडाउन?

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में टालने के उपाय के पास नहीं होने से अब 1 अक्टूबर से अमेरिकी सरकार का शटडाउन अपरिहार्य हो चुका है. साफ शब्दों में कहें तो अब अमेरिकी सरकार के शटडाउन को टालना संभव नहीं है. यह एक दशक से कम समय में चौथा शटडाउन है. चार महीने पहले भी अमेरिकी सरकार के सामने शटडाउन का खतरा पैदा हो गया था, जिसे किसी तरह अंतिम मौकों पर टाला जा सका था. उस समय ऐसी स्थिति आ गई थी कि इतिहास में पहली बार अमेरिकी सरकार के बॉन्ड का डिफॉल्ट होने वाला था.

इकोनॉमी पर होता है क्या असर?

बार-बार शटडाउन की नौबत आने से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है. अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने भी इस बारे में आशंकाएं व्यक्त की हैं. उनका कहना है कि शटडाउन से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की आगे बढ़ने की गति रुक सकती है, क्योंकि इससे छोटे व्यवसायों व बच्चों को सपोर्ट मुहैया कराने वाली जरूरी सरकारी योजनाएं कुछ समय के लिए बंद हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: चीन की बढ़ गई मुसीबत, अब शेयर बाजार को डराने लगा रियल एस्टेट वाला संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget